डेटिंग ऐप पर लड़कियों की निजी तस्वीरें लेकर करते थे ब्लैकमेल, कॉल रिकॉर्ड ने खोल दी पोल

नई दिल्ली: मौजूदा वक्त में ऑनलाइन डेटिंग साइट्स और ऐप का इस्तेमाल तेजी से बढ़ता जा रहा है। कुछ लोग इन साइट्स के जरिए सच्चा प्यार पा लेते हैं, तो कुछ ब्लैकमेलर्स के जाल में फंस जाते हैं। इसी तरह का मामला राजधानी दिल्ली में सामने आया है, जहां पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों डेटिंग साइट के जरिए लड़कियों को झूठे प्यार में फंसाते थे। उसके बाद निजी तस्वीरें लेकर उन्हें ब्लैकमेल करते थे। दोनों आरोपियों ने एक साल में दर्जनों लड़कियों को अपना शिकार बनाया है।

खुद को बताते थे डॉक्टर

खुद को बताते थे डॉक्टर

पुलिस के मुताबिक आनंद कुमार (31) और प्रियम यादव (26) को दक्षिणी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों एक ऑनलाइन डेटिंग साइट्स पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लड़कियों को अपने जाल में फंसाते थे। इसके बाद उन्हें बैल्कमेल करके उनका जबरन शोषण करते थे। इसमें एक आरोपी इवेंट मैनेजर और एक फाइनेंस एग्जीक्यूटिव है। ये दोनों दोस्त थे और महिलाओं को अपने जाल में फंसाने के लिए खूद को आर्थोपेडिक सर्जन बताते थे।

फोन रिकॉर्ड से हुआ खुलासा

फोन रिकॉर्ड से हुआ खुलासा

डीसीपी साइबर सेल अनीश रॉय के मुताबिक एक पीड़ित ने दोनों से परेशान होकर साइबर सेल में शिकायत दर्ज करवा दी। इसके बाद पुलिस ने उनके फोन की जांच शुरू की। तब पता चला कि दोनों ने कई लड़कियों को अपना शिकार बनाया है। इसके बाद उन्होंने अन्य लड़कियों से संपर्क करके उनसे भी शिकायतें ली। आरोपी आनंद ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वो दोनों पिछले एक साल से लड़कियों को धोखा दे रहे थे। वो खुद को डॉ. रोहित गुजराल बताता था और अच्छे परिवार की महिलाओं से संपर्क करता था।

लड़की ने लिया 5 लाख का लोन

लड़की ने लिया 5 लाख का लोन

इसमें से कई लड़कियों को वो शादी के लिए मना लेता था, उसके बाद उनसे पैसे ऐंठता था। पुलिस के मुताबिक एक लड़की ने तो शादी के लिए 5 लाख रुपये का लोन भी ले रखा है। इसके अलावा जिनके साथ शादी का प्लान नहीं बनता था उनसे ये दोनों निजी तस्वीरें मांगते थे। जब लड़कियां उन्हें निजी तस्वीरें दे देती थीं, तो उसके बाद ब्लैकमेलिंग का सिलसिला शुरू हो जाता था। वैसे तो दोनों आरोपी गाजियाबाद के रहने वाले हैं, लेकिन शक से बचने के लिए वो दूसरे शहर की लड़कियों को ही अपने जाल में फंसाते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+