नशे के लिए कोबरा सांप से जीभ पर डसवाते हैं ये दो शख्स, वैज्ञानिक कर रहे हैं रिसर्च

नई दिल्ली। विश्व के सबसे जहरीलें सांपों में से एक सांप 'कोबरा' की तस्करी नशे के शौकीन लोगों के लिए की जाती है। कोबरा के जहर से लोग दिन भर उसकी नशे में झूमते रहते हैं। ऐसा कहा जाता है कि कोबरा का नशा दुनिया का सबसे बड़ा नशा है जिसके जहर से ही लोग कई घंटे नशे में मदहोश रहते हैं। सोचिए किसी आम आदमी को अगर कोई कोबरा सांप काट तो वह कुछ मिनटों में ही मर जाएगा। लेकिन इस दुनिया में ऐसे भी लोग हैं जो नशे के लिए खुद को जहरीले सांपों से खुद को डसवाते हैं।

कोबरा की एक बाइट 20 लोगों को और एक हाथी को मारने के लिए काफी है

कोबरा की एक बाइट 20 लोगों को और एक हाथी को मारने के लिए काफी है

चंडीगढ़ के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रीसर्च के वैज्ञानिकों को राजस्थान में दो ऐसे शख्स मिले हैं जो कोबरा से खुद को कटवाते हैं। ये दोनों नशा करने के लिए अपनी जीभ पर कोबरा से डसवाते हैं क्योंकि कोई और नशा इन पर काम नहीं करता। अब इन पर वैज्ञानिक रिसर्च कर रहे हैं। बता दें कि कोबरा की एक बाइट 20 लोगों को और एक हाथी को मारने के लिए काफी है।

जहर का प्रयोग लोग नशे के लिए भी करते हैं

जहर का प्रयोग लोग नशे के लिए भी करते हैं

इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रीसर्च के डी-एडिक्शन सेंटर के वैज्ञानिक हैरान हैं। दोनों की केस हिस्ट्री इंडियन जर्नल ऑफ साइकॉलजिकल मेडिसिन में छप चुकी है। संस्थान के डॉक्टर असीम मेहरा, डॉ. देबाशीष बासु और डॉ. संदीप ग्रोवर ने 'स्नेक वेनम यूज ऐज ए सब्सिटिट्यूट फॉर ओपिऑइड्स: अ केस रिपोर्ट एंड रिव्यू ऑफ लिटरेचर' के नाम से इस अध्ययन को किया। डॉ. ग्रोवर ने बताया कि स्टडी का मकसद अस्पतालों को इस बारे में जागरूक करना था कि सांप के जहर का प्रयोग लोग नशे के लिए भी करते हैं।

शरीर एक घंटे के लिए सुन्न पड़ जाता था

शरीर एक घंटे के लिए सुन्न पड़ जाता था

डॉक्टरों ने बताया कि यह दोनों युवक राजस्थान के रहने वाले हैं और दोनों संपन्न परिवारों से ताल्लुक रखते हैं। यह 15 साल से ऑपिऑइड (नशीले पदार्थ) पर का सेवन कर रहे हैं और उसके आदी हो चुके हैं। बताया गया है कि दोनों सपेरों के पास जाकर जीभ पर खुद को डंसवाते थे। जैसे ही सांप उन्हे डसता था, शुरू में उन्हें झटके आते थे, इसके बाद उनका शरीर एक घंटे के लिए सुन्न पड़ जाता था। लेकिन कुछ देर बाद उन्हें आनंद आना शुरू हो जाता था।

हफ्तों तक रहता है इस जहर का नशा

हफ्तों तक रहता है इस जहर का नशा

रिसर्च के मुताबिक जहर का इस्तेमाल करने वाले लोगों को 3-4 हफ्तों तक खुशी, महानता और काफी ज्यादा नींद महसूस होती है। दोनों युवकों पर रिसर्च कर रहे डॉक्टरों की टीम में एक डॉ. संदीप ग्रोवर ने बताया कि, भारत से अभी सांप के जहर से नशा करने वाली चार रिपोर्ट प्रकाशित हुई हैं। यह पता लगाना मुश्किल है कि जहर का असर ये लोग झेल जाते हैं। इसका कारण पता लगाने के लिए ज्यादा मामलों पर शोध करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+