दिल्ली: वीडियोकॉन टॉवर की 10वीं मंजिल पर शीशे की सफाई कर रहे दो युवक गिरे, मौत
नई दिल्ली। दिल्ली पहाड़गंज स्थित वीडियोकॉन टॉवर की सफाई करते हुए दो सफाई कर्मचारियों की बिल्डिंग से गिरकर मौत हो गई है। दोनों ही कर्मचारी बिल्डिंग की 10वी मंजिल पर शीशे की सफाई कर रहे थे, इसी दौरान वह दोनों बिल्डिंग से नीचे गिर गए और उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आस-पास अफरा-तफरी मच गई। तभी लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा सोमवार को दोपहर तकरीबन 3 बजे का है, राजू शर्मा और इशरत खान बिल्डिंग से नीचे गिर गए। यह बिल्डिंग सेंट्रल दिल्ली में स्थित है। हादसे के वक्त दोनों ही सफाई कर्मचारियों ने हेलमेट नहीं पहना था।

यह हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों ही कर्मचारी बिंल्डिंग का शीशा साफ कर रहे थे, तभी अचानक से मशीन का एक तरफ का तार टूट गया और दोनों ही दसवीं मंजिल से सीधे नीचे आ गिरे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब यह हादसा हुआ तो दोनों कर्मचारियों ने हेलमेट नहीं पहना था और ना ही उन्होंने सुरक्षा बेल्ट पहन रखी थी। मौके पर किसी भी तरह के सुरक्षा उपकरण भी नहीं मिले हैं। घटना के बाद दोनों ही घायल इशरत और राजू को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दोनों की कई हड्डियां टूट गई थीं। जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद लोगों में काफी रोष हैजानकारी के अनुसार बिल्डिंग की सफाई का काम एमएस इंटरप्राइजेस को दिया गया था। दोनों ही कर्मचारी राजू और इशरत दक्षिण दिल्ली में रहते थे। घटना के बाद दोनों के परिवार वालों को इसकी खबर दे दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications