दिवाली पर सिंगापुर में पटाखे जलाने पर भारतीय मूल के दो लोगों को 2 साल की जेल

नई दिल्ली। भारत के अलावा सिंगापुर में भी दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। सिंगापुर में दिवाली के दौरान 'लिटिल इंडिया' में खूब रौनक दिखाई देती देती है। लेकिन इस साल दिवाली के मौके पर दो भारतीय मूल के नागरिकों को पटाखे जलाना इतना भारी पड़ गया कि उन्हें दो साल की सजा हो गई और उनपर जुर्माना भी लगा दिया गया।

two indian origin men arrested for illegal fireworks, face 2 year jail in singapore

दिवाली की पूर्व संध्या पर सिंगापुर के 'लिटिल इंडिया' इलाके में अवैध रूप से आतिशबाजी के आरोप में दो भारतीय मूल के नागरिकों को दो साल की जेल और एसजीडी 2,000 (1,05513 INR)और एसजीडी 10,000 (527568 INR) के बीच जुर्माना भी लगाया गया है। सिंगापुर की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, थियागु सेल्वराजु (29) पर खतरनाक आतिशबाजी का आरोप है, जबकि शिव कुमार सुब्रमण्यम (48) पर उकसाने का आरोप लगाया गया है।

आरोप है कि शिव कुमार ने कथित रूप से सोमवार को आधी रात के करीब ग्लूसेस्टर रोड पर डिवाइडर पर आतिशबाजी के लिए एक बॉक्स रखा था और थियागु ने उसे जलाया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा था। इस दोनों को 14 नवंबर को कोर्ट को पेश किया जाएगा। 'लिटिल इंडिया' इलाके में भारतीय मूल के लोग बहुत बड़ी संख्या में रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+