Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अमेरिका के स्‍पेलिंग बी कॉम्‍पटीशन में फिर विजेता बने दो भारतीय बच्‍चे

Spelling bee
वाशिंगटन। अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के स्‍कूली बच्‍चों ने पिछले 52 वर्षों में जा नहीं हुआ वह करके दिखा दिया है।

अमेरिका में हर वर्ष होने वाले नेशनल स्‍पेलिंग बी कॉन्‍टेस्‍ट में 53 वर्षों के बाद इतिहास बन गया जब दो भारतीय बच्‍चों श्रीराम हथवार और अनुसून सुजोय इसके चैपिंयन के तौर पर नामित किए गए।

अगर अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा भारतीय छात्रों से डरते हैं तो उसकी एक वजह शायद अमेरिका का स्‍पेलिंग बी कॉन्‍टेस्‍ट भी है।

पिछले कई वर्षों से अमेरिका में आयोजित होने वाले स्‍पेलिंग बी कॉन्‍टेस्‍ट में सिर्फ भारतीय मूल के स्‍कूली बच्‍चे ही विजेता के तौर पर सामने आ रहे हैं।

टेक्‍सास के रहने वाले 13 वर्षीय सुजोय सातवीं क्‍लास में पढ़ते हैं और उन्‍होंने व्‍हाटएवर शब्‍द को सिर्फ सात सेकेंड के अंदर ही पता करके इसके बारे में बता दिया।

गुरुवार रात को नेशनल हार्बर में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में सुजोय हालांकि फेयूइलीटॉन को समय रहते बता नहीं पाए। दोनों विजेताओं को 30,000 डॉलर का कैश प्राइज दिया गया है।

सुजोय ने इस कॉन्‍टेस्‍ट की ट्रॉफी को 14 वर्षीय श्रीराम हतवार के साथ शेयर किया। श्रीराम और सुजोय के साथ ही यह लगातार सांतवां मौका है जब भारतीय मूल के बच्‍चे इस प्रतियोगिता को जीतते आ रहे हैं। सुजोय और श्रीराम

दोनो ने प्रतियोगिता के अंतिम चरण में एक दर्जन से ज्‍यादा शब्‍दों की स्‍पेलिंग को सही क्रम में बताया।

इसके अलावा दोनों ने इस प्रतियोगिता में 25 शब्‍दों की स्‍पेलिंग को सही-सही बताया। इस वर्ष आयोजित होने वाले स्‍पेलिंग बी कॉन्‍टेस्‍ट में 12 फाइनिलिस्‍ट में से छह भारतीय थ।

पिछले वर्ष भी 13 वर्षीय अरविंद महानकाल्‍ली ने न्‍यूयॉर्क में आयोजित इस प्रतियोगिता का जीता था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+