VIDEO: अर्जुन-परिणीति के गाने पर लड़कियों ने किया जबरदस्त डांस, 14 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा
हाल ही में रिलीज हुई अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' भले ही बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई हो, लेकिन उसके गाने 'प्रॉपर पटोला' खूब हिट हुआ था।
नई दिल्ली। हाल ही में रिलीज हुई अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' भले ही बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई हो, लेकिन उसके गाने 'प्रॉपर पटोला' खूब हिट हुआ था। ये गाना एक बार फिर चर्चा में है और इस बार चर्चा का कारण अर्जुन-परिणीति या बादशाह नहीं, बल्कि दो लड़कियां हैं। दो लड़कियों ने बादशाह के इस गाने पर ऐसा डांस किया है कि वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। इस वीडियो को अब तक 14 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
सोशल मीडिया पर दो लड़कियों का वीडिया वायरल हो गया है। टीम नाच द्वारा यूट्यूब पर अपलोड किए गए इस वीडियो में डांसर Sonal Devraj और Nicole Concessao ने डांस किया है। गाने की कोरियोग्राफी भी दोनों ने खुद ही की है। इन दोनों डांसर्स ने इसी साल आई फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' के गाने 'प्रॉपर पटोला' पर जबरदस्त डांस किया है। इस वीडियो को अब तक 14 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
ये भी पढ़ें: VIDEO: दीपिका पादुकोण का गाना सुनते ही खिल उठी दुल्हन, इस तरह किया डांस
वीडियो को लगभग एक महीने पहले यूट्यूब पर पोस्ट किया गया था और अब तक इसपर 14,41,869 व्यूज आ चुके हैं। वहीं दो हजार से ज्यादा लोगों ने कमेंट कर दोनों के डांस की खूब तारीफ की है। टीम नाच यूट्यूब का काफी पॉप्यूलर चैनल है और इसके 10 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। देखिए दोनों का ये जबरदस्त डांस-
ये भी पढ़ें: VIDEO: 14 साल की शादी खत्म कर महिला ने दी तलाक की पार्टी, जश्न में जला डाला शादी का जोड़ा