मुंबई: कॉफी शॉप में एक्ट्रेस को देखकर करने लगा अश्लील हरकत, दो विदेशी युवक गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई की सांताक्रूज़ पुलिस ने मराठी एक्ट्रेस और उनकी दोस्त के साथ बदसलूकी के आरोप में दो विदेशी युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों की युवक ट्यूरिस्ट वीजा पर भारत आएं हैं। दोनों ही आरोपी चेक रिपब्लिक के नागरिक है, जिनकी पहचान 25 साल के एडीरिक डिवागो और 38 साल के फिलिप रड्रिग्स के तौर पर हुई हैं। पुलिस ने दोनों को एक्ट्रेस और उसकी सहेली के साथ बदसलूकी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया है।

कॉफी शॉप में एक्ट्रेस के साथ बदसलूकी

कॉफी शॉप में एक्ट्रेस के साथ बदसलूकी

जानकारी के मुताबिक घटना 4 फरवरी की है। दिन में करीब 1 बजकर 30 मिनट के आसपास मराठी एक्ट्रेस अपनी दोस्त के साथ होटल सी के कॉफी शॉप में कॉफी पीने पहुंची थी। उसी कॉफी शॉप में ये दो विदेशी युवक भी बैठे थे। पहले तो इन दोनों ने एक्ट्रेस और उनकी सहेली को देखकर अश्लील कमेंट करना शुरू किया और फिर उनमें से एक उनके पास आकर अश्ली हरकत करने लगा।

टेबल के पास आकर करने लगा अश्लील हरकत

टेबल के पास आकर करने लगा अश्लील हरकत

विदेशी युवक उन्हें छूने की कोशिश करने लगा। इसके बाद लड़कियों ने फौरन ही अपनी टेबल बदल दी, लेकिन वो फिर भी नहीं माने। वो फिर से उनकी टेबल के पास पहुंच गए। जिसके बाद उन्होंने कॉफी शॉप के मैनेजर से इसकी शिकायत की। मैनेजर ने दोनों ही विदेशी युवकों को फौरन शॉप छोड़कर बाहर जाने को कहा। वो चले तो गए, लेकिन एक्ट्रेस का पीछा नहीं छोड़ा। लिफ्ट की ओर जाते हुए दोनों ही युवकों ने एक्ट्रेस को देखकर अश्लील इशारे किए।

मिल गई जमानत

मिल गई जमानत

इसके बाद एक्ट्रेस ने फौरन ही सांताक्रूज पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने आकर फौरन ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया। एक्ट्रेस ने दोनों ही युवकों के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज करवाया है। हालांकि दोनों को भारी जुर्माना भरने के बाद जमानत दे दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+