JNU Protest: फोटो जर्नलिस्ट के कैमरे को पहुंचाया नुकसान, 2 कॉन्स्टेबल सस्पेंड
नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में 23 मार्च को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान एक फोटो जर्नलिस्ट के कैमरे को नुकसान पहुंचाने की वजह से दो कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। जिन दो कॉन्स्टेबल को सस्पेंड किया गया है उसमे एक महिला कॉन्स्टेबल है और दूसरा पुरुष हेड कॉस्टेबल है। इन दोनों कॉन्स्टेबल को फोटो जर्नलिस्ट की शिकायत के आधार पर सस्पेंड किया गया है। फोटो जर्नलिस्ट ने आरोप लगाया है कि उसका कैमार छीन लिया गया था।

फोटो जर्नलिस्ट की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की गई, प्राथमिक जांच के बाद इन दोनों कॉस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों ही कॉन्स्टेबल को गलत तरह से भीड़ को नियंत्रित करने और दुर्व्यवहार की वजह से सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही इस मामले की विजिलेंस जांच चल रही है। इससे पहले एक महिला पत्रकार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके साथ शोषण हुआ है।
महिला पत्रकार ने आरोप लगाया था कि जेएनयू में प्रदर्शन के दौरान दिल्ली कैंड स्टेशन हाउस ऑफिसर ने छेड़छाड़ की है। उसने आरोप लगाया है कि एक और महिला पत्रकार के साथ महिला पुलिस ने अभद्रता की थी। आपको बता दें कि 60 से अधिक विश्वविद्यालयों को स्वतंत्र विश्वविद्यालय घोषित करने व कई मांगों को लेकर तमाम जेएनयू के छात्र कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने इनपर लाठीचार्ज किया था।
इसे भी पढ़ें- NEET PG 2018: काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख, mcc.nic.in पर करें अप्लाई












Click it and Unblock the Notifications