पुणे में दो समुदाय आपस में भिड़े, 40 से ज्यादा गाड़ियों में तोड़फोड़

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में दंगे जैसी स्थिति होने से काफी तनावपूर्ण माहौल हो गया। पुणे-नगर मार्ग पर सणसवाडी इलाके में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा पथराव किया गया और 40 से अधिक गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। सुबह 11 बजे के करीब यह घटना घटी जिसकी वजह से काफी तनावभरा माहौल था। परिस्थिति को कंट्रोल करने के लिए सीआरपीएफ की टुकड़ी भेजी गई है। फिलहाल स्थिति कंट्रोल में है लेकिन इलाके में तनावभरा माहौल है।

इलाके में तनाव

इलाके में तनाव

पुणे में दो समुदाय में विवाद हुआ जिसके बाद तनावपूर्ण माहौल पैदा होने की वजह से कोरेगांव वढू, सणसवाडी, शिक्रापुर, पेरणे महामार्ग के गांवों को बंद रखा गया है। वहां पास में ही भीमा कोरेगांव में दलित संगठनों द्वारा शौर्य दिन कार्यक्रम मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम का इस घटना से किसी तरह का लेना-देना तो नहीं, इस बात की जांच की जा रही है।

पुलिस ने किया लाठीचार्ज

पुलिस ने किया लाठीचार्ज

सुबह 11 बजे के करीब यह पथराव की घटना घटी है। करीब 40 गाड़ियों में तोड़फोड़ की जाने की भी जानकारी सामने आ रही है। पथराव और दंगा किस वजह से भड़का, इसकी सही जानकारी अब तक ज्ञात नहीं हो पायी है। पुलिस ने भीड़ को कंट्रोल में करने के लिए लाठीचार्ज भी किया था।

भीमा कोरेगांव में मनाया जा रहा शौर्य दिवस

भीमा कोरेगांव में मनाया जा रहा शौर्य दिवस

देशभर के दलित समाज का प्रेरणास्थल पुणे के पास भीमा कोरेगांव में आज शौर्य दिवस मनाया जा रहा है। आज इस घटना को 200 साल पूरे हो गए हैं। बड़े पैमाने पर वहां यह कार्यक्रम मनाया जा रहा है। हजारों की संख्या में वहां नागरिक उपस्थित हैं। 1 जनवरी 1818 को पेशवा के खिलाफ 500 महार बटालियन सैनिकों द्वारा युद्ध किया गया था, जिनमें शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धाजंलि अर्पित करने के लिए काफी भारी संख्या में इस कार्यक्रम में लोग उपस्थित हुए।

शौर्य दिवस के अवसर थी भारी भीड़

शौर्य दिवस के अवसर थी भारी भीड़

पेशवा और ब्रिटिशों के बीच उस समय भीमा कोरेगांव में घमासान युद्ध हुआ था। 500 महार बटालियन के सैनिकों ने इस युद्ध में पेशवाओं को हराने के लिए अंग्रेजों का साथ दिया था। इस युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की याद में एक विजय स्तंभ निर्माण कराया था, तब से यहां हर साल सैनिकों का अभिवादन करने के लिए भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। राज्यभर से भीम सैनिक भीमा कोरेगांव में कार्यक्रम के लिए आए थे। आज भी विजयस्तंभ को पुष्प अर्पण करने के लिए हजारों दलित भाई वहां पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+