एक ही लड़के से दिल लगा बैठीं दो सहेलियां, फिर उस पर खर्च के लिए चोरी किए 38 फोन
मुंबई। मुंबई की लोकल ट्रेन से बीते दो महीने में 38 से ज्यादा मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में दो लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों लड़कियां कॉलेज में पढ़ती हैं। इन दोनों ने कथित तौर पर मुंबई की लोकल ट्रेनो के महिला कोच से ये फोन चुराए हैं। रेलवे क्राइम ब्रान्च ने 20 साल की ट्विंकल सोनी और 19 साल की टीनल परमार को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रान्च की टीम ने बताया कि दोनों चोरी कर तीन लाख के फोन बेच चुकी हैं।
एक ही लड़के को कर रही थीं डेट
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मामले की जांच कर रही रेलवे क्राइम ब्रान्च की टीम ने बताया कि ट्विंकल और टीनल एक ही लड़के के साथ प्यार में थीं और चोरी के फोन बेचकर आने वाला पैसा भी उसी पर खर्च करती थीं। जांच में पता चला कि दोनों ऋषि सिंह नाम के लड़के को डेट कर रही थीं। चोरी किए फोन वो राहुल राजपुरोहित नाम के शख्स को बेचती थीं। राहुल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
ब्वॉयफ्रेंड पर खर्च के लिए की चोरी
पश्चिमी रेलवे के डीसीपी पुरुषोत्तम कराड ने बताया कि फोन चारी की ज्यादातर घटनाएं बोरीवली और सांताक्रुज स्टेशनों के बीच हुईं। चोरी के मामलों में अचानक तेजी आने के बाद जांच के लिए टीम बनाई गई। जांच में सामने पता चला है कि दो कॉलेज की लड़कियां फोन चोरी कर रहा हैं। गिरफ्तारी के बाद सामने आयाा कि वे ब्वॉयफ्रेंड पर खर्च के लिए फोन चुराती थीं, खास बात ये हैं कि दोनों लड़कियां एक ही लड़के के साथ दोस्ती में हैं।
ऐसे आईं गिरफ्त में
जांच टीम ने बड़ी चालाकी से इन लड़कियों को गिरफ्तार किया। शक के दायरे में आने के बाद कुछ महिला पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में इनके पीछे लग गईं। टीम ने लड़की को रंगे हाथ पकड़ा जब वह एक यात्री के बैग से फोन चुरा रही थी। जिसके बाद दूसरी लड़की और उस व्यक्ति को पकड़ा जो फोन खरीदता था। इन तीनों से 38 फोन और 30 मेमोरी कार्ड मिले हैं।
अशोक गहलोत के बिजली निकलने पर पानी की ताकत खत्म होने वाले वीडियो का ये है सच