बिहार: छठ के मौके पर अर्घ्य के बाद मची भगदड़, दो बच्चों की मौत
पटना। बिहार के औरंगाबाद में छठ पूजा के दौरान भगदड़ मच गई। इस हादसे में दो बच्चों की मौत की खबर आ रही है। हादसे में कुछ लोगों के घायल भी हुए हैं। ये हादसा देव प्रखंड मुख्यालय स्थित सूर्यकुंड के पास हुआ है। घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार को शाम में अर्घ्य देने के लिए भारी संख्या में लोग सूर्य कुंड के पास पहुंचे थे और वहां से लौटने के क्रम में हादसा हुआ।

शनिवार को छठ के सायंकालीन अर्घ्य के दौरान बिहार के औरंगाबाद जिले के देव में लगने वाले मेला में अचानक से भगदड़ मच गई। जिसके चलते करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जबकि भीड़ में दबकर दो बच्चों की मौत भी हो गई। मृतकों में एक नाम प्रिंस कुमार (4 साल) दूसरा मृतक बच्ची रिंकू कुमारी (7 साल) की थी। घटना के बाद पूरे मेला क्षेत्र में अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।
पुलिस का कहना है कि, घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया और तत्काल हालात पर नियंत्रण पा लिया। प्रशासन ने कई घंटों की कोशिश के बाद हालात पर काबू पाया। इस बीच जिले के डीएम राहुल रंजन महिवाल और एसपी दीपक बरनवाल ने मृतकों के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और इस घटना को अफसोसजनक करार देते हुए कहा कि उम्मीद से अधिक भीड़ हो जाने की वजह से यह अफरातफरी मची है।
जिलाधिकारी ऐलान किया कि, मृतकों के परिजनों को नियमों के मुताबिक मुआवजे का तत्काल भुगतान किया जाएगा और आगे ऐसी घटना की पुनरावृति ना हो, इसकी पूरी व्यवस्था की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications