बिहार के गया में स्कूल के मुख्य गेट पर दो बम मिलने से हड़कंप मचा
पटना। बिहार के गया में स्कूल के मुख्य गेट पर बम मिलने से हड़कंप मच गया है। गया के परैया में सकारी स्कूल के मुख्य गेट के बाहर दो बम मिला है। मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई है। मौके पर बम निरोधक दस्ता पहुंच गया है, बम को निष्क्रिय करने की कोशिश की जा रही है। एक महीने के भीतर स्कूल में बम मिलने की यह दूसरी घटना है, जिसकी वजह से छात्रों, ग्रामीणों और अभिभावकों में दहशल का माहौल है

आपको बता दें कि जिस स्कूल में बम पाया गया है वह नक्सल प्रभावित इलाके में है, स्कूल में बम मिलने की यह दूसरी घटना है। इससे भी एक स्कूल में बम मिलने की खबर मिली थी, जिसे बीएसएफ के बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रीय कर दिया था। स्कूल में बम देखते ही स्कूल के स्टाफ ने इसकी जानकारी पुलिस को दिया था, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची थी।












Click it and Unblock the Notifications