केरल के एर्नाकुलम में दो बम ब्लास्ट, एक की मौत, 36 घायल
केरल के एर्नाकुलम स्थित कंवेशन सेंटर पर ब्लास्ट की खबर सामने आई है। इस ब्लास्ट में एक महिला की मौत हो गई है जबकि 36 लोग घायल हो गए हैं। माना जा रहा है कि आतंकी हमला है। जानकारी के अनुसार एक के बाद एक लगातार दो ब्लास्ट हुए हैं। सूत्रों का कहना है कि शुरुआती आंकलन के अनुसार यह आतंकी हमला है। बॉम्ब स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है।
असिस्टेंट कमिश्नर बेबी पीवी ने इस विस्फोट की जानकारी देते हुए कहा कि एक व्यक्ति की मौत हो हुई है जबकि 20-25 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। दोनों ब्लास्ट 5-10 सेकेंड के भीतर हुए हैं। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। मौके पर फॉरेंसिक की टीम मौजूद है।

जांच के बाद यह साफ होगा कि यह बम ब्लास्ट था या कुछ और।इस घटना को केरल के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि हम इस मामले की जानकारी हासिल कर रहे हैं, सभी शीर्ष अधिकारी मौके पर हैं। डीजीपी भी मौके पर जा रहे हैं। हम इसे गंभीरता से ले रहे हैं। मैंने डीजीपी से बात की है। इस मामले में जांच के बाद हमे और जानकारी मिलेगी।
वहीं घटना के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने पिनारयी विजयन से बात की है और हालात की जानकारी ली है। इसके साथ ही उन्होंने एनआईए और एनएसजी को निर्देश दिया है कि वह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू करे।












Click it and Unblock the Notifications