TDP-NDA का गठंबधन खत्म होने के बाद आंध्र सरकार में भाजपा के दो मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

हैदराबाद/ नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के सत्ताधारी दल तेलगु देशम पार्टी (TDP) के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) से बाहर जाने के बाद आज राज्य सरकार में शामिल भारतीय जनता पार्टी के मंत्रियों ने मुख्यमंत्री के दफ्तर को अपना इस्तीफा सौंप दिया। TDP सरकार में शामिल BJP के दो मंत्रियों कामायनी श्रीनिवास और मनिक्याला राव ने इस्तीफा दिया। वहीं गठबंधन टूटने के बाद अलग अलग दलों के नेताओं से प्रतक्रियाएं आ रही हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल से TDP के दो मंत्रियों के इस्तीफा देने पर कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद रेणुका चौधरी ने कहा कि 'किस बात का संकट है? 2 लोगों के इस्तीफा देने से क्या होगा? यह मैच फिक्सिंग की तरह है। क्या होगा अगर 2 मंत्री इस्तीफा दे रहे हैं तो इससे क्या होगा? अगर आप गंभीर हैं तो इसे गंभीरता से करिए।'

रामदास अठावले ने कहा...

रामदास अठावले ने कहा...

केंद्र सरकार में मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि 'यह अच्छा नहीं है कि TDP ने NDA से गठबंधन तोड़ने का फैसला लिया है। आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू से अपील करना चाहता हूं कि उन्हें अपने इस फैसले पर एक बार फिर से सोचना चाहिए। राज्य की जनता के विकास के लिए उन्हें NDA के साथ रहना चाहिए। अठावले ने कहा कि जब कभी भी आप पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिलने का वक्त मांगते हैं तो वो मिलते हैं। अगर सभी राज्य विशेष श्रेणी की बात करने लगेंगे तो सरकार के लिए मुश्किल हो जाएगी।'

CM ने दिया धन्यवाद

CM ने दिया धन्यवाद

वहीं राज्य के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने 'विधानसभा में कहा कि 'केंद्रीय मंत्रिमंडल में हमारे मंत्री और हमारे मंत्रिपरिषद में भाजपा के मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, इन मंत्रियों ने राज्य में अच्छा काम किया। उन्होंने अपने विभागों में काफी सुधार किए। मैं उनकी सेवाओं के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं।'

TDP-BJP के बीच की राजनीतिक लड़ाई नहीं

TDP-BJP के बीच की राजनीतिक लड़ाई नहीं

इस पूरे मामले पर TDP के सांसद राम मोहन नायडू ने कहा कि पार्टी ने यह फैसला अरुण जेटली के बयान के बाद लिया। हम अपने हक की बात कर रहे हैं जिसे आप खारिज नहीं कर सकते है। गठबंधन पर अभी भी बातचीत जारी है। हम इसे TDP-BJP के बीच की राजनीतिक लड़ाई नहीं बनाना चाहते बल्कि यह राज्य की लड़ाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+