तेलंगाना विधानसभा की दो सीटें हुई खाली, कांग्रेस विधायकों की सदस्यता रद्द
हैदराबाद। तेलंगाना में दो विधानसभा सीटें खाली हो गई हैं। तेलंगाना सरकार ने इस बात की जानकारी गैजेट के जरिए दी है, जिसमे कहा गया है कि नलगोंडा और आलमपुर विधानसभा सीट खाली हो गई है क्यंकि यहां के विधायकों को पार्टी से बाहर निकाल दिया गया है। इन दोनों सीटों पर कांग्रेस के विधायक कोमाती रेड्डी वेंकट रेड्डी और एसए संपथ कुमार थे, लेकिन उन्हें पार्टी से बाहर निकालने के बाद यह सीटें खाली हो गई हैं।

तेलंगाना विधानसभा के सचिव डॉक्टर नरसिम्हा चरयुलु ने इस बात की जानकारी गैजेट के जरिए दी है, जिसमे उन्होंने कहा कि इन दोनों विधायकों की सदस्यता को आज रद्द कर दिया गया है, जिसके बाद यह दोनों सीटें खाली हो गई हैं। वेंकट रेड्डी नलगोंडा विधानसभा सीट से विधायक थे, जबकि संपथ कुमार आलमपुर विधानसभा सीट से विधायक थे। दोनों ही विधायकों के निष्कासन के बाद उनकी सदस्यता को रद्द किए जाने के प्रस्ताव को पास कर दिया गया है, जिसके बाद यह दोनों सीटें खाली हो गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications