सोशल मीडिया से लड़कियों की फोटो लेकर पोर्न साइट पर करते थे अपलोड, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार
बेंगलुरु: कर्नाटक में लड़कियों की फोटो पोर्न साइट पर अपलोड करना दो युवकों को भारी पड़ गया। पुलिस ने दोनों को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। इसके अलावा मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए पुलिस ने फोटो को पोर्न साइट से हटवा दिया। साथ ही दोनों के खिलाफ मुकदम दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
संयुक्त पुलिस आयुक्त संदीप पाटिल के मुताबिक दोनों आरोपी लड़कियों की तस्वीर सोशल मीडिया से लेते थे। इसके बाद उसे पोर्न साइट पर अपलोड कर देते थे। इसके अलावा वो लड़कियों की ही फेक आईडी बनाकर लड़कियों से बात करते थे। गिरफ्तार होने तक आरोपियों ने लड़कियों की 30 फोटो को अपलोड किया था। दोनों के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 और 67 के तहत करीब 8 मामले दर्ज हैं।
आगरा में रेप पीड़िता के घर पहुंचकर उसे कार से रौंदने लगे, तभी पड़ोसी की दीवार से टकराकर पलटी
स्थानीय छात्रों के मुताबिक कुछ लड़कियों के फोटो लगातार पोर्न साइट पर डाले जा रहे थे। शुरूआत में किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। बाद में बेंगलुरु के छात्रों ने इस पर पुलिस को एक पत्र लिखा। तब जाकर पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की। बाद में साइबर क्राइम विंग ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा पोर्न साइट से फोटो भी हटवा दिए गए हैं। छात्रों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकी भविष्य में कोई दोबारा ऐसा न करे।