दो हजार के नोट में दिख रहे पीएम मोदी, दे रहे नोटबैन पर स्पीच
दो हजार के नोट में पीएम मोदी की स्पीच का मोबाइल एप हो रहा वायरल।
नई दिल्ली। दो हजार के नोट को आप मोबाइल के सामने करें और पीएम मोदी बताने लगें कि नोटबंदी के पीछे क्या वजह हैं तो ये किसी को भी चौंका देगा।

8 नवंबर को पीएम मोदी के 1000 और 500 के नोटों पर बैन के एलान के बाद आरबीआई ने 2000 और 500 के नए नोट जारी किए हैं। 2000 का नोट बाजार में आने के बाद से लगातार चर्चाओं में हैं। अब नोट में खुद पीएम मोदी ही दिख रहे हैं।
दरअसल इन दिनों एक मोबाइल एप जमकर वायरल हो रहा है। इस मोबाइल एप की तारीफ ये है कि जब आप इस मोबाइनल एप्लीकेशन को अपने फोन पर शुरू करते हैं तो ये नोट को स्कैन करती है और मोबाइल स्क्रीन पर होते हैं नरेंद्र मोदी।
जब मोबाइल के सामने 2000 का नोट करने का बाद इसे स्कैन करते हैं तो गांधी जी इससे गायब हो जाते हैं और पीएम आकर नमस्कार कहते हुए स्पीच शुरू कर देते हैं। ये मोबाइल एप इन दिनों खूब वायरल हो रही है।
लगातार चर्चा में है 2000 का नोट
मोबाइल एप के जरिए पीएम मोदी के भाषण की वजह से 2000 का नोट फिर से चर्चा में हैं लेकिन ये पहला मौका नहीं है जब 8 नवंबर के नोटबैन के आदेश के बाद 2000 का नोट चर्चा में है।
नोटबैन के आदेश के बाद जब पहली बार नया 2000 का नोट सामने आया तो इसकी गुलाबी रंगा को लेकर खूब चर्चा हुई। इसके बाद 2000 के छुट्टे ना मिलने के चलते लोग नए नोट के साथ सेल्फियां लेकर सोशल मीडिया पर शेयर करने लगे। सोशल मीडिया पर 2000 का नोट सेल्फी नोट के नाम से मशहूर हुआ।
नए नोट में चिप होने की बात खूब चर्चा में रही। दरअसल कुछ टीवी चैनलों ने ही इस संबंध में खबरें दिखा दी, जिससे चिप होने की बात लोगों के बीच में घर कर गई। बाद में वित्त मंत्री को इस पर सफाई देनी पड़ी।
अपने आकार को लेकर भी 2000 को नोट चर्चा में रहा है, कई जगह बैंकों में लोगों ने कहा कि नोट असली जैसा नहीं दिखता है।
छपाई में कमी, रंग निकलना और 2000 को नोट के कानूनी तौर पर सही ना होने जैसी कई बातें सोशल मीडिया पर वायरल होती रही हैं। जिनपर आरबीआई और वित्त मंत्रालय के अधिकारियों को सफाई भी देनी पड़ी।












Click it and Unblock the Notifications