गुरमेहर ने दी महिला दिवस की बधाई, ट्विटर पर लोगों ने बनाया निशाना- कहा बड़ी आई हिरोइन
दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा गुरमेहर ने ट्विटर पर महिला दिवस की बधाई दी और लिखा कि हम हीरो का इंतजार नहीं कर सकते। हमें खुद हीरो बनना होगा।
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र उमर खालिद और शहला राशिद को एक सेमिनार में बुलाए जाने पर उपजे विवाद पर टिप्पणी कर सुर्खियों में आईं गुरमेहर कौर फिर से ट्विटर पर निशाना बनी हैं।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गुरमेहर कौर ने ट्वीट किया कि 'हमें हीरो का वेट नहीं करना है बल्कि खुद हीरो बनना है। महिला दिवस की शुभकामनाएं।'
मेहर के इस ट्वीट पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। रितेश सिंह ने लिखा है कि हमारी सेना हमारा हीरो है ना की कोई ठग।
राहुल ने लिखा है कि ओह! अब हमारे पार बुरहान और उमर खालिद सरीखे लोग हीरो बनेंगे! महिला दिवस की शुभकामनाएं गुरमेहर।
नयन ने लिखा है आप पहले इंसान तो बनो। बाद में हीरो बनना। आई बड़ी हिरोइन।
वहीं डेडली मॉंक ने लिखा है कि हीरो सिर्फ वो हैं, जो देश से प्यार करते हैं और दुश्मन से लड़ते हुए अपनी जान न्योछावर करते हैं।
बता दें कि डीयू की छात्रा गुरमेहर कौर ने भी एबीवीपी पर सवाल उठाए थे जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर धमकी मिलने लगी। गुरमेहर ने एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें लिखा था कि उसके पिता को पाकिस्तान ने नहीं, युद्ध ने मारा है।
इसी के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें घेर लिया। जिसके बाद गुरमेहर ने खुद को इस पूरे घटनाक्रम से अलग करने का ऐलान किया था।
ये भी पढ़ें: गुरमेहर के नाम पाकिस्तान से आई चिट्ठी












Click it and Unblock the Notifications