यूजर ने अभिषेक बच्चन को दी वड़ा पाव स्टॉल लगाने की सलाह, एक्टर ने सादगी से दिया मुंहतोड़ जवाब
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन की हाल में रिलीज फिल्म 'मनमर्जियां' को दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म को क्रिटिक्स ने तो पसंद किया ही किया, साथ ही दर्शकों को भी फिल्म अच्छी लगी।
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन की हाल में रिलीज फिल्म 'मनमर्जियां' को दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म को क्रिटिक्स ने तो पसंद किया ही किया, साथ ही दर्शकों को भी फिल्म अच्छी लगी। अभिषेक बच्चन, तापसी पन्नू और विकी कौशल स्टारर ये फिल्म हालांकि एक ट्विटर यूजर को पसंद नहीं आई और उसने जूनियर बच्चन पर निशाना साध दिया। इस यूजर ने अभिषेक को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्हें वड़ा पाव का स्टॉल लगा लेना चाहिए। इसपर अभिषेक चुप नहीं रहे, बल्कि सादगी-सादगी में ही मुंहतोड़ जवाब दे डाला।
ट्विटर पर यूजर ने किया जूनियर बच्चन को ट्रोल
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने अभिषेक बच्चन पर निशाना साधते हुए बोला, 'मनमर्जियां बॉक्स ऑफिस पर डूब गई। एक बार फिर साबित कर दिया कि अभिषेक बच्चन किसी भी अच्छी फिल्म को फ्लॉप कर सकते हैं। उनकी काबिलियत को सलाम, ये सभी में नहीं होता।' यूजर ने लिखा कि अब स्टार किड्स के लिए नेपोटिज्म खत्म करने और वड़ा पाव स्टॉल खोलने का वक्त आ गया है। यूजर ने आगे लिखा 'स्त्री ने साबित कर दिया कि टैलेंट मायने रखता है।'
तनुश्री दत्ता ने लिया नाम, किस दबंग अभिनेता ने Horn 'Ok' Pleassss के सेट पर किया था उनका यौन शोषण
अभिषेक बच्चन ने दिया मुंहतोड़ जवाब
अभिषेक बच्चन, जो सोशल मीडिया ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए जाने जाते हैं, वो इस बार भी चुप नहीं रहे। जूनियर बच्चन ने अपने सादगी भरे अंदाज में लिखा, 'सर, मैं आपके जैसे एक इज्जतदार डॉक्टर से उम्मीद करता हूं कि वो ऐसा दावा करने से पहले फैक्ट्स और फिगर पढ़ लें। आशा करता हूं कि आप अपने मरीजों के साथ भी ऐसा ही करते हैं। खुद को शर्मिंदा करने वाला ट्वीट करने से पहले फिल्म का इकोनॉमिक्स जान लें।'
एक्टर ने कहा, 'दूसरे प्रोफेशन की इज्जत करें'
अभिषेक ने जवाब में आगे लिखा, 'और आपकी जानकारी के लिए बता दूं, वड़ा पाव का स्टॉल चलाने में भी गौरव है। इसे मेहनत का गौरव कहते हैं। किसी दूसरे प्रोफेशन का मजाक न उड़ाने की कोशिश करें। हम सभी अपना श्रेष्ठ कर रहे हैं।' करियर की बात करें तो उनकी हाल ही में रिलीज 'मनमर्जियां' को क्रिटिक्स और दर्शक, दोनों से अच्छे रिव्यू मिले। वो अपनी पत्नी ऐश्वर्या के साथ भी एक फिल्म कर रहे हैं। अभिषेक ऐश्वर्या के साछ 8 साल बाद 'गुलाब जामुन' में बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे।
अजय देवगन ने ट्वीट किया पत्नी का WhatsApp नंबर, पूरा देश करने लगा काजोल को फोन