नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद द्वारा भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को नपुंसक कहे जाने पर भाजपा ने उनकी कड़ी निंदा की है साथ ही कांग्रेस पर सवाल भी उठाये हैं। भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी का कहना है कि यह आगामी चुनाव में संभावित हार के कारण उनमें दिखने वाली बौखलाहट है। इसलिए कांग्रेस नेता अपनी मर्यादा भूल गये हैं। एक ट्विटर यूजर ने खुर्शीद पर तंज कसा है कि वह बिग बॉस और रोडीज में जाना चाहते हैं इसलिए वह इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।
सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विवटर पर भी खुर्शीद के बयान की निंदा की जा रही है। कुछ इसे राजनीति में गिरती मर्यादा से जोड़कर देख रहे हैं तो कुछ इसका मजाक उड़ा रहे हैं। खुर्शीद पहले भी अपने अभद्र बयानों के कारण चर्चा में रह चुके हैं। उन्होने दिल्ली में कांग्रेस को बुरी तरह हराने वाली आम आदमी पार्टी के नेताओं को गंदा और बदबूदार करार दिया था।
देखें ट्विटर पर खुर्शीद के बयान पर क्या प्रतिक्रिया है-
बिग बॉस में जाना चाहते है खुर्शीद
सलमान खुर्शीद पर एक ट्विटर यूजर ने तंज कसा है कि वह बिग बॉस में जाना चाहते हैं।
विवाद और सलमान खुर्शीद
सलमान खुर्शीद पर विकलांगों के लिए आवंटित धन का भी घोटाला करने का आरोप है।
सलमान खुर्शीद
सलमान खुर्शीद पहले कह चुके हैं कि सोनिया गांधी पूरे देश की मां के समान हैं।
असंसदीय भाषा का प्रयोग शर्मनाक
चाणक्य नाम से बने प्रोफाइल यूजर का कहना है कि नेताओं को ऐसी असंसदीय भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
भाजपा के लिए फायदेमंद होगी
अभिेषेक का मानना है कि इस टिप्पणी से भाजपा को ही लाभ होगा।
खुर्शीद पर भ्रष्टाचार के आरोप
पवन का कहना है कि खुर्शीद पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं लेकिन इस बारे में उन्होने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है।
खुर्शीद पर जमकर हमला
ट्विटर पर खुर्शीद की जमकर आलोचना की जा रही है।
खुर्शीद ने किया घोटाला
सलमान खुर्शीद पर विकलांगों के लिए आये धन में घोटाले के आरोप हैं।
भ्रष्टाचार पर नहीं जवाब
यूपीए ने टू जी, और कॉमनवेल्थ जैसे कारनामों को अंजाम दिया।
खुर्शीद की निंदा
ट्विटर पर खुर्शीद के बयान पर कांग्रेस का ही मजाक बनाया जा रहा है1
रिषी बार्गी
कांग्रेस के राज्य में कई दंगे हुए हैं।
ये हार की बौखलाहट है
दीपक का मानना है कि मोदी के सामने कांग्रेस बैकफुट पर है। इसलिए इस तरह के बयान आ रहे हैं।
ये अपरिपक्वता की निशानी है
अंशिका अग्रवाल का कहना है कि सलमान का कमेंट अपरिपक्वता की निशानी है।
उनका हमेशा से ही विवादों का साथ रहा है
रोहित का कहना है कि वह हमेशा से ही विवादित बयान दे रहे हैं।
मर्यादा शर्मनाक स्तर पर
के के भान के अनुसार कांग्रेस पार्टी में मर्यादा शर्मनाक स्तर पर है।


Click it and Unblock the Notifications