'चिदंबरम का बजट भाषण 'भारत निर्माण' विज्ञापन जैसा'
नई दिल्ली। यूपीए सरकार ने आज सदन में अपना अंतिम बजट पेश कर दिया है। इसमें पूर्व सैनिकों के लिए 'वन पेंशन वन रैंक' योजना है, वहीं इस बजट के बाद आम आदमी के कार खरीदने का सपना भी आसान हो जाएगा। जहां राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरूण जेटली ने इसे चुनावी बजट कहा है, वहीं वित्तमंत्री पी चिदंबरम के भाषण को चुनावी भाषण करार दिया है।
बजट के बारे में डीएमके अध्यक्ष एम. करुणानिधि ने कहा कि 2014-15 के लिए अंतरिम केंद्रीय बजट में कुछ स्वागत योग्य विशेषताएं हैं हालांकि चुनावी वर्ष में इसमें कई कमियां भी हैं। यहां जारी एक बयान में करुणानिधि ने कहा कि 5 प्रतिशत पर मुद्रास्फीति पर नियंत्रण, सात नए हवाई अड्डे की घोषणा, सौर ऊर्जा परियोजनाएं, मोबाइल फोन पर लगने वाले करों में कमी स्वागत योग्य हैं।
डीएमके की चावल पर सेवा कर की समाप्ति और शिक्षा ऋण माफी की मांग के बारे में करुणानिधि ने कहा कि केंद्र ने चावल पर सेवा कर माफ कर दिया है और शिक्षा ऋण लेने वालों को कुछ राहत दी है।
आइये देखें आम बजट पर ट्विटर यूजर्स की क्या राय है-
राजीव चंद्रशेखर
राज्यसभा के सदस्य राजीव चंद्रशेखर का कहना है कि चिदंबरम का भाषण कांग्रेस के 'भारत निर्माण' विज्ञापन जैसा है।
विक्रम चंद्रा
विक्रम ने विदेश निेवेश को आकर्षित करने वाली योजनाएं न होने पर निराशा जताई।
प्रीति गांधी
प्रीति का कहना है कि बजट भाषण में चिदंबरम का मोदी पर हमला करना, उनकी परेशानी को दर्शाता है।
फ्यूल सब्सिडी
महेश ने फ्यूल सब्सिडी केा बेहतर बताया है।
मोहित ने व्यंग्य लिखा
मोहित ने कहा क ईशांत शर्मा की हेयर कटिंग के लिए आवंटन होना चाहिए।
पिछले दस वर्षों में क्या किया
चिदंबरम की योजनाओं पर शिखर ने सवाल उठाया है।
मनीष
मनीष का कहना है कि चिदंबरम हार्वर्ड को बदनाम कर रहे हैं।
हर छात्र प्रतिभाशाली नहीं।
हार्वर्ड में पढ़ने वाला हर छात्र प्रतिभाशाली नहीं।
गैम्बलिंग है ये
अमरविंद के अनुसार बजट एक गैम्बलिंग है।
देश को उधारनीति के साथ छोड़ा
आशुतोष ने यूपीए की नीतियों की निंदा की है।
बेस्ट मिनिस्टर हैं चिदंबरम
रजिनी के अनुसार चिदंबरम यूपीए के सर्वश्रेष्ठ मंत्री हैं।
झाडू के दामों में इजाफा
रवींद्र ने सरकार की नीतियों पर व्यंग्य किया।
महंगाई का जिक्र
रिचा ने बजट को आम आदमी के लिए सुविधाजनक नहीं माना।
प्रिटी ने राहुल पर व्यंग्य
प्रिटी ने राहुल गांधी पर व्यंग्य किया।
रिशी बर्गी
चिदंबरम के भाषण पर व्यंग्य।












Click it and Unblock the Notifications