ट्विटर में रीट्वीट ट्रैक करना हुआ पहले से आसान, आया ये दिलचस्प फीचर
नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ट्विटर अपने यूजर्स के लिए यह देखना आसान बना रहा है कि किसने उनके ट्वीट को क्योट या फिर रीट्वीट किया है। इस नए फीचर के जरिए Retweet के बारे में बेहतर जानकारी मिल पाएगी। अभी तक यह सुविधा केवल iOS यूजर्स के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने दरअसल इस फीचर के साथ सभी रीट्वीट और कमेंट्स को बेहतर तरीके से ऑर्गनाइज कर दिया है। अब अपने ट्वीट के रीट्वीट को देखना पहले से दिलचस्प होगा।

फिलहाल ट्विटर केवल यूजर्स को किसी का ट्वीट रीट्वीट करने या इसपर कमेंट करने की सुविधा देता है। इसके अलावा यूजर्स वीडियो, तस्वीरों और GIF के साथ भी ट्वीट कर सकते हैं। यूजर्स को हर रीट्वीट के बारे में सूचित तो किया जाता है, लेकिन उन सभी को चेक करने के लिए कोई विशेष स्थान नहीं है। IOS पर अब यह संभव है, यूजर्स रीट्वीट वाले आइकन पर टैप कर सकते हैं और रीट्वीट की अपडेटिड वाली सूची को कमेंट के साथ देख सकते हैं।
रीट्वीट पर टैप करते ही आपको दो टैब दिखेंगे- पहले में वो रीट्वीट दिखेंगे जिन्हें किसी ने कमेंट्स के साथ किया है, दूसरे में ट्वीट्स की लिस्ट दिखेगी जिन्हें बिना कमेंट्स के रीट्वीट किया गया है।
कैसे चेक करें?
अगर आपके किसी ट्वीट को लोगों ने रीट्वीट किया है, तो आप उसके नीचे ही इसकी संख्या देख सकते हैं। जब आप रीट्वीट वाले ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपको दो टैब दिखाई देंगे। इसमें पहला होगा रीट्वीट का और दूसरा होगा रीट्वीट विद कमेंट का। यानी रीट्वीट में केवल कमेंट्स के साथ या सिर्फ रीट्वीट वाला। अब आप इसे स्क्रॉल कर सकते हैं और ये देख सकते हैं कि किसने आपके ट्वीट को टेक्सट, तस्वीर, वीडियो और GIF के साथ रीट्वीट किया है।
अपने रीट्वीट पर नजर रखने के लिए यह एक विशेष फीचर है। यह सुविधा ट्विटर के एंड्रॉइड और डेस्कटॉप ऐप पर जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। वर्तमान में ट्विटर केवल इतना ही दिखाता है कि किसने आपके ट्वीट को रीट्वीट किया है। यूजर्स के लिए कमेंट के साथ रीट्वीट देखने के लिए एक तरीका और है, जैसा कि द वर्ज (अमेरिकी प्रौद्योगिकी समाचार वेबसाइट) द्वारा शेयर किया गया है। ऐसा करने के लिए यूजर्स को ट्विटर के सर्च बॉक्स पर ट्वीट का यूआरएल दर्ज करना होगा। जिसके बाद उस विशेष ट्वीट के लिए कमेंट के साथ सभी रीट्वीट भी दिखाई देने लगेंगे।
रीट्वीट डीटेल्स को बेहतर बनाने के उद्देश्य से ये फीचर लाया गया है। कंपनी के मुताबिक रीट्वीट केवल नंबर में नहीं होते हैं, बल्कि इनके साथ तस्वीरें और कमेंट्स भी ऐड किए जाते हैं और अब यूजर्स इन्हें एक ही जगह देख सकते हैं। पहले भी ये देखा जा सकता था कि किसने आपके ट्वीट्स को कैसे रीट्वीट किया है, लेकिन इन्हें एक जगह पर नहीं देखा जा सकता था।
-
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें












Click it and Unblock the Notifications