लद्दाख को चीन का हिस्सा बताने पर ट्विटर ने संसदीय समिति से मांगी लिखित माफी
नई दिल्ली। लद्दाख को चीन का हिस्सा दिखाने पर माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने लिखित तौर पर माफी मांगी है। इससे पहले बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी की अध्यक्षता में गठित संसदीय समिति ने ट्वीटर को ऐसा करने के लिए फटकार लगाई थी और इसे राजद्रोह जैसा करार दिया था। ट्विटर इंडिया के मुख्य गोपनीयता अधिकारी डेमियन करेन ने एक हलफनामे पर हस्ताक्षर कर माफीनामी भेजा।
Recommended Video

मीनाक्षी लेखी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि ट्विटर ने भारतीय भावनाओं को आहत करने के लिए माफी मांगी है और 30 नवंबर 2020 तक गलती को सुधारने की शपथ ली है। आपको बता दें कि ट्विटर ने बीते 18 अक्टूबर को एक व्यक्ति के वीडियो कॉलिंग के दौरान लद्दाख की एक लोकेशन को चीन के हिस्से के रूप में दिखा दिया था। इसको लेकर मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रोनिक्स एंड इंफ्रॉर्मेशन टेक्नॉलजी के सचिव ने ट्विटर के सीईओ जैक डोर्जी को लेटर लिखकर सरकार की ओर से नाराजगी जाहिर की थी।
इसके बाद से ट्विटर का विरोध होने लगा था और भारत सरकार ने इसपर ट्विटर से जवाब मांगा था। भारत सरकार ने ट्विटर को उसकी लोकेशन सेटिंग को लेकर सख्त चेतावनी दी भी दी थी और कहा था कि देश की संप्रभुता और अखंडता के प्रति किसी भी तरह का अपमान मंजूर नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications