ट्विटर डाउन, दुनियाभर से यूजर्स कर रहे परेशानी आने की शिकायत
नई दिल्ली, 11 फरवरी: शुक्रवार देर रात ट्विटर इंक की वेबसाइट और ऐप डाउन हो गए। दुनियाभर से हजारों यूजर्स ने ट्विटर चलाने में परेशानी आने की बात कही है। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर ने इसकी जानकारी दी है। बताया गया है कि ट्विटर डाउन हुआ लेकिन यह पूरी तरह से डाउन नहीं हुआ। ट्विटर पर कई लोगों ने ऐप के डाउन होने को लेकर सवाल किया है।

ट्विटर यूजर्स को शुक्रवार रात के करीब 11 बजे से परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी लोगों को ट्विटर इस्तेमाल करने में दिक्कत आई। इसको लेकर लोगों ने ट्विटर पर लिखा तो लोग ट्विटर डाउन होने को लेकर पोस्ट करने लगे। हालांकि ट्विटर बहुत लंबे समय के लिए डाउन नहीं रहा।












Click it and Unblock the Notifications