'ट्विटर डिश मामला': कांग्रेस ने अपने पूर्व MP के बेटे को पार्टी से निकाला
अमरावती, अगस्त 20: आंध्र प्रदेश के कांग्रेस नेता जीवी श्री राज ने मंगलवार को 'ट्विटर डिश' तलकर पार्टी नेता राहुल गांधी के खिलाफ ट्विटर द्वारा की गई कार्रवाई का विरोध जताया था। अब कांग्रेस पार्टी ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जीवी श्री राज को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। उन पर आरोप है कि, उन्होंने पार्टी और राहुल गांधी की प्रतिष्ठा का अनादर और कांग्रेस की छवि खराब करने की कोशिश की है।

राज ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ एक बटेर को डीप फ्राई किया और फिर उसे ट्विटर के कार्यालय में भेजा था। उन्होंने इस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। साथ ही उनको कहते हुए सुना जा सकता हैं कि ट्विटर तुमने राहुल गांधी के अकाउंट को लॉक करके गलती की है। इसलिए हम इसे (ट्विटर बर्ड) भूनकर गुरुग्राम और दिल्ली में आपके ऑफिस भेज रहे हैं। बता दें कि उन्होंने इस 'ट्विटर बर्ड' को पार्सल भी किया है। साथ ही कहा कि ट्विटर, हमें आशा है कि आप अपनी डिश का मजा भी लेंगे।
जीवी के साथ मौजूद एक कांग्रेसी कार्यकर्ता ने कहा कि हम चाहते हैं कि ट्विटर इस डिश का स्वाद चखे और आगे से ऐसी कार्रवाई ना करे। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल पर दिल्ली कैंट इलाके में कथित रूप से बलात्कार, हत्या और जबरन अंतिम संस्कार करने वाली 9 वर्षीय बच्ची के माता-पिता के साथ अपनी एक तस्वीर अपलोड की थी, जिसके दो दिन बाद ट्विटर ने उस ट्वीट को हटा लिया था।
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) की ओर से जारी नोटिस के बाद राहुल गांधी का ट्विटर हैंडल अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। इसे लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने व्यापक पैमाने पर विरोध जताया था। बाद में ट्विटर ने इन अकाउंट्स को बहाल कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications