ट्विटर पर पीएम मोदी के फॉलोवर्स में भारी गिरावट, राहुल-केजरीवाल को भी झटका
नई दिल्ली: ट्विटर ने निष्क्रिय और लॉक्ड अकाउंट्स को अपने प्लेटफॉर्म से हटाने का फैसला किया जिसके बाद पीएम मोदी के लगभग 300,000 ट्विटर फॉलोवर्स कम हो गए जबकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के 17,000 से अधिक ट्विटर फॉलोवर्स कम हुए। पीएम मोदी (@narendramodi) के फॉलोवर्स की संख्या 43.4 मिलियन से घटकर 43.1 मिलियन हो गई। राहुल गांधी (@rahulgandhi) के 17,503 फॉलोवर्स कम हुए हैं जबकि कांग्रेस नेता शशि थरूर के 1,51,509 फॉलोवर्स कम हुए हैं।

ट्विटर ने निष्क्रिय अकाउट्स हटाए
पीएमओ इंडिया के 140,635 फॉलोवर्स कम हुए हैं। वहीं, इन आंकड़ों को लेकर माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफार्म ट्विटर की तरफ से अभी आधिकारिक बयान आना बाकी है। हाल ही में ट्विटर ने निष्क्रिय अकाउट्स को हटाने का फैसला किया है जिसका प्रभाव बड़े पैमाने पर पड़ा है।

केजरीवाल के 91,555 फॉलोवर्स हुए कम
कई हाई प्रोफाइल अकाउंट्स पर इसका बड़ा प्रभाव पड़ा है। ट्विटर के इस सफाई अभियान के कारण सुषमा स्वराज के अकाउंट से 74,132 फॉलोवर्स कम हो गए है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के 33,363 फॉलोवर्स जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 91,555 फॉलोवर्स कम हुए हैं।

कई बड़ी हस्तियों के फॉलोवर्स हुए कम
सोशलब्लैड डॉट कॉम के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के 21,878 फॉलोवर्स कम हो गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के 53.4 मिलियन फॉलोवर्स में से 100,000 फॉलोवर्स कम हुए हैं जबकि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के 104 मिलियन फॉलोवर्स में से 400,000 कम हुए हैं। ट्विटर के लॉ एंड सेफ्टी हेड विजया गडडे ने कहा कि यह थोड़ा कठिन है पर इससे पारदर्शिता आएगी जो ट्विटर को और बेहतर प्लेटफॉर्म बनाएगी। लॉक्ड अकाउंट्स स्पैम या बॉट से अलग हैं और ज्यादातर मामलों में, ये अकाउंट्स लोगों द्वारा बनाए गए थे।
-
गुजरात CM से भारत के PM तक, 24 साल की लगातार ड्यूटी: Narendra Modi के 'अटूट समर्पण' की क्या है कहानी? -
PM Modi की गोद में कौन है ये प्याारा बच्चा? जिसे प्रधानमंत्री ने बताया अपना 'नन्हा दोस्त', फोटो वायरल -
Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस? -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश?












Click it and Unblock the Notifications