ट्विटर पर एडिट बटन की टेस्टिंग शुरू, जानिए किन यूजर्स को मिलेगा यह खास फीचर

नई दिल्ली, 01 सितंबर। लंबे समय से ट्विटर यूजर ट्विटर के खास फीचर का इंतजार कर रहे थे। अब ट्विटर यूजर्स का इंतजार जल्द खत्म होने जा रहा है। दरअसल ट्विटर पर ट्वीट करने के बाद अक्सर लोगों को अपनी कुछ गलतियों का एहसास होता था कि उन्होंने ट्वीट में कुछ गड़बड़ी की है, स्पेलिंग मिस्टेक की है, जिसे वह ठीक करना चाहते थे। लेकिन ट्विटर पर इस तरह का विकल्प फिलहाल मौजूद नहीं है। लंबे समय से यूजर इस फीचर की मांग कर रहे थे, जिसे ट्विटर ने आखिरकार शुरू करने का फैसला लिया है।

टेस्टिंग को किया गया शुरू

टेस्टिंग को किया गया शुरू

ट्विटर की ओर से कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए इस एडिट बटन की टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। कंपनी की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है कि इस फीचर को ट्वीट के जरिए शुरू किया जा रहा है। अगर आप एडिट किया हुआ ट्वीट देखते हैं तो ऐसा इसलिए है क्योंकि हम एडिट बटन की टेस्टिंग कर रहे हैं। कंपनी ने इस बात की जानकारी एक ट्वीट करके दी है। ट्विटर की ओर से यह भी कहा गया है कि एडिट बटन सिर्फ खास लोगों के लिए ही उपलब्ध होगा।

मुफ्त में नहीं मिलेगा यह फीचर

मुफ्त में नहीं मिलेगा यह फीचर

ट्विटर ने कहा कि जो लोग एडिट बटन फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं उन्हें इसके लिए पैसे का भुगतान करना होगा। इसका साफ मतलब यह है कि यह विकल्प ट्विटर यूजर्स के लिए मुफ्त में उपलब्ध नहीं होगा। इसके लिए यूजर्स को कीमत चुकानी होगी। एक ऑफिशियल ब्लॉग पोस्ट करके कंपनी की ओर से इस बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। ट्विटर की ओर से कहा गया है कि शुरुआत में यह फीचर सिर्फ ट्विटर ब्लू यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।

आंतरिक टेस्टिंग चल रही

आंतरिक टेस्टिंग चल रही

ट्विटर की ओर से कहा गया है कि एडिट ट्वीट को हमारी टीम की ओर से आंतरिक तौर पर टेस्ट किया जा रहा है। इसके बाद टेस्ट को आगे बढ़ाया जाएगा और ट्विटर ब्लू सब्सक्राइबर्स के लिए अगले हफ्ते शुरू किया जाएगा। जैसा की आप सभी जानते हैं कि यह ऐसा फीचर है जिसकी सबसे ज्यादा मांग है। अगर आप टेस्ट ग्रुप में नहीं हैं तो भी हर कोई इस बटन को देख सकेगा, अगर कोई ट्वीट एडिट किया गया तो यह उस ट्वीट में दिखेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+