रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में आईं ट्विंकल खन्ना, बोलीं- उन्होंने एक यंग लड़की के टुकड़े कर दिए
रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में आईं ट्विंकल खन्ना, बोली ये बात
मुंबई। दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग एंगल सामने के बाद जांच कर रही एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को चेल भेज दिया है। बॉलीवुड में रिया चक्रवर्ती को जेल में डालने को लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री के कलाकारों में दो फाड़ हो गई है। बहुत से कलाकार रिया पर की गई कार्रवाई को उचित बता रहे वहीं अब तक कई सेलिब्रेटी रिया चक्रवर्ती के समर्थन में आ चुके हैं। अब मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना भी रिया के समर्थन में बयान दिया है।

रिया की पैरवी कर रही कई बड़ी हस्तियां, अब ट्विंकल खन्ना ने भी किया सपोर्ट
बता दें पिछले दिनों सुशांत केस में ड्रग्स की खरीद के सिलसिले में रिया समेत उसके भाई और कई लोगों को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था। रिया चक्रवर्ती के विरोध में सोशल मीडिया पर जमकर कैम्पेन चलाई जा रही है वहीं कुछ सेलिब्रिटी है जो रिया के पक्ष में कैंपेन चला रहे हैं। रिया की गिरफ्तारी को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स की राय दो खेमों में बंट चुकी है। सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती के मीडिया ट्रायल पर कई सेलेब्स के रिएक्शन सामने आए हैं। कई स्टार्स ने रिया को सपोर्ट किया है। बता दें रिया के पक्ष में चलाई जा रही कैम्पेन में शिबानी दांडेकर, करीना कपूर खान, श्वेता बच्चन नंदा, सोनम कपूर और तापसी पन्नू शामिल हैं। वहीं अब ट्विंकल खन्ना ने भी किया सपोर्ट किया है।

एक यंग लड़की को लिया और उसके दो टुकड़े कर दिए
ट्विंकल खन्ना ने इस्टाग्राम में इस मुद्दे पर लिखा कि जैसे कोई जादूगर दर्शक को एंटरटेन करने के लिए अलग-अलग ट्रिक अपनाता है वैसे ही मीडिया एंकर्स अलग-अलग तरह की बातों से लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं। उनकी बातों में कोई फैक्ट नहीं है। ट्विंकल ने लिखा, 'उन्होंने एक यंग लड़की को लिया और उसके दो टुकड़े कर दिए।

एंटरटेन करने के लिए वे एक इंसान की जिंदगी दांव पर लगा देते हैं
बता दें रिया जब से गिरफ्तार हुई है उनके पक्ष में खड़े सेलिब्रेटी टीशर्ट पर एक श्लोगन लिख कर रिया को न्याय दिलवाने के लिए कैम्पेन भी चला रहे हैं। ट्विंकल ने ट्वीट कर इस टीशर्ट से काटा जिस पर लिखा था- 'Roses are red, violets are blue, let's smash the patriarchy, me and you'। अभिनेत्री ने एक कार्टून शेयर करते हुए लिखा ब्लेड उनके शरीर के मांस तक पहुंचा, लाखों की संख्या में लाइव ऑडियंस के सामने उनकी अपनी जिंदगी सूख चुकी थी। मैं जानना चाहती हूं कि कैमरा ऑफ होने के बाद ये जादूगर खुद से क्या कहते होंगे? महीने भर 1.3 बिलियन लोगों को एंटरटेन करने के लिए वे एक इंसान की जिंदगी दांव पर लगा देते हैं।' ट्विंकल ने इस मैसेज के माध्यम से ये कहा है कि मीडिया ने रिया को लेकर बिना किसी फैक्ट्स के ऐसी खबरें चलाई जा रही हैं है जो लोगों के जहन में एक्ट्रेस को लेकर बुरी छाप छोड़ रही है।

एनसीबी के सामने रिया ने बॉलीवुड में ड्रग्स से जुड़े खोले हैं कई राज
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत मौत की केस की जांच में रिया के वाट्सअप चैट से खुलासा हुआ था कि रिया ने ड्रग की खरीद-फरोख्त की है। इसके बाद सुशांत केस में नॉरकोटिस्ट कंट्रोल रिया ने हाल ही में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को बताया कि सुशांत को ड्रग्स से एक टॉप फिल्ममेकर ने मिलवाया था। हालांकि, इस फिल्ममेकर का अभी तक नाम सामने नहीं आया है। खबरों के अनुसार रिया ने ये भी खुलासा किया है कि वह फिल्ममेकर सुशांत को कई ड्रग्स पार्टीज में लेकर गया जहां उसे कोकेन, मारूआना और एलएसडी से सामना करवाया। खबरों के मुताबिक ये सब जानकारी सुशांत ने उन्हें रिलेशनशिप में रहने के दौरान दी थी। ये भी दावा किया जा रहा है कि एनसीबी के सामने रिया ने कई अन्य फेमस कलाकारों के नाम लिए हैं जो इस ड्रग्स की खरीद-फरोख्त में शमिल हैं।
View this post on InstagramA post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna) on












Click it and Unblock the Notifications