'बालिका वधू' फेम अविका गौर ने रिलेशनशिप पर की खुलकर बात, कहा- मिलिंद ने मुझे पर्सनली और मेंटली सपोर्ट किया
मुंबई, जून 06: टीवी का सबसे पॉपुलर सीरियल 'बालिका वधू' में 'आनंदी' का मुख्य किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अविका गौर को आज कौन नहीं जानता। अविका गौर सोशल मीडिया पर और टीवी एक्ट्रेस की तरफ काफी एक्टिव रहती हैं। यहीं नहीं वो अपने फैंस के साथ अपनी जिंदगी को लेकर भी अपनी बातें शेयर करती रहती हैं। अविका गौर और मिलिंद चांदवानी ने पिछले साल नवंबर में ही अपने रिलेशनशिप स्टेटस को सार्वजनिक किया था। बालिका वधू फेम अविका गौर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी रिलेशनशिप को लेकर भी खुलासा किया है।

अपनी रिलेशनशिप पर बोलीं अविका गौर
अपनी रिलेशनशिप को सार्वजनिक करने के बाद से ही दोनों अपने सोशल मीडिया पोस्ट में एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार करने से कभी नहीं कतराते हैं। अपने इंटरव्यू में अविका ने बताया कि उनके माता-पिता की रमामंदी के बाद ही उन्होंने मिलिंद के साथ अपने रिश्ते को आधिकारिक बनाया। अविका ने साफ कहा कि हमेशा खुला रखने का विचार उन्होंने अपने माता-पिता से सीखा था।

अगर वो जानते हैं तो मेरी नजर में पूरी दुनिया जानती हैं
अपने माता-पिता के बारे में बताते हुए अविका ने कहा कि वे हमेशा ओपन रहे हैं। वे मेरे सबसे अच्छे दोस्त की तरह हैं और मैं उनके साथ कुछ भी यानी सब कुछ शेयर कर सकती हूं। पिंकविला के साथ अपने इंटरव्यू में टीवी एक्ट्रेस अविका गौर ने कहा कि इसी बात से मुझे लगा कि अगर मैं उनके साथ हर चीज शेयर कर सकती हूं तो फिर इसे किस लिए छुपा रही हूं। अगर वे जानते हैं तो मेरी नजर में पूरी दुनिया जानती है।

मिलिंद ने पर्सनली और मेंटली सपोर्ट किया
इसके अलावा 'ससुराल सिमर का' एक्ट्रेस ने यह भी साझा किया कि कैसे मिलिंद ने उन्हें पर्सनली और मेंटली तौर सपोर्ट किया किया। मिलिंद के बारे में यह कहते हुए अविका को कोई झिझक नहीं थी। अविका ने यह भी कहा कि वह उन्हें लेकर काफी आश्वस्त हैं। अविका ने कहा कि मैं हमेशा अपने जीवन में एक ऐसा व्यक्ति चाहती हूं जिस पर मुझे गर्व हो और इसलिए हम एक साथ हैं और हम अपना भविष्य एक साथ देखते हैं।

मिलिंद ने मेरी लाइफ में एंट्री ली तो सब बदल गया
अपने रिश्ते को लेकर अविका ने कहा कि मुझे बहुत गर्व है, मेरे दिल की गहराई में, मुझे पता है कि यही है। फिर इसके बारे में बात करने या इसके बारे में साझा करने से पहले कोई संदेह नहीं था, कोई झिझक नहीं थी क्योंकि एक बात पक्की है, जब कोई व्यक्ति खुश होता है, तो हर कोई उसे देख सकता है, आपके जीवन में हर कोई उस खुशी, उस बदलाव को नोटिस करेगा। मेरे साथ यह बदलाव जब हुआ तब मिलिंद ने मेरी लाइफ में एंट्री ली। जिस वक्त हम इसके बारे में आश्वस्त थे, हमने सोचा कि इसे दुनिया के साथ साझा करना ठीक है। बता दें कि अविका गोर और मिलिंद चांदवानी ने पहले बताया था कि उन्हें अभी शादी करने की जल्दी नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications