एक्ट्रेस आशका गोराडिया ने किया ऐक्‍ट‍िंग छोड़ने का ऐलान, मुंबई से दूर शुरू करेंगी ये नया काम

मुंबई, 26 अप्रैल: टीवी की दुनिया में एक्टिंग का काफी जाना पहचाना चेहरा बन चुकीं आशका गोराडिया ने ऐक्‍ट‍िंग रिटायरमेंट की घोषणा की है। आशका अब बिजनेस करना चाहती हैं, इसलिए उन्होंनेए एक्टिंग से दूर होने का फैसला किया है। साथ ही उन्होंने मुंबई भी छोड़ने का फैसला किया है। अब वो पति के साथ गोवा में हैं। वहीं अपना बिजनेस शुरू किया है।

बिजनेस मेरे खून में है

बिजनेस मेरे खून में है

एक इंटरव्यू में आशका ने कहा है कि वो अब ऐक्‍ट‍िंग नहीं करना चाहती बल्कि बिजनस पर फोकस करना चाहती हैं। आशका ने कहा, मैं सक्‍सेसफुल एंटरप्रेन्‍योरबनना चाहती हूं। यही वह रास्‍ता है, जिस पर मैं हमेशा से चलना चाहती थी। बिजनेस मेरे खून में है, मैं कभी ऐक्‍टिंग नहीं करना चाहती थीं। बाय चांस ऐक्‍टिंग की दुनिया में आ गई। अब ऐक्‍ट‍िंग छोड़ अपने सपने को पूरा करूंगी। आशका ने कहा, मुझे लगता है कि यही सही समय है। इसलिए मैंने सोचा कि सभी के साथ यह बात शेयर करूं कि ऐक्‍ट‍िंग से अब मैं ब्रेक ले रही हूं। मैं अब अपने दूसरे सपने को पूरा करना चाहती हूं।

2018 में शुरू किया था अपना ब्रांड

2018 में शुरू किया था अपना ब्रांड

आशका हाल के दिनों में एक्टिंग में बहुत सक्रिय नहीं थीं। उन्होंने साल 2018 में देश का पहला 3डी स्‍ट‍िच आईलैश ब्रांड 'रेनै' लॉन्‍च किया था। अब वो इसी पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं। आशका ने साल 2002 में एक्टिंग डेब्यू किया था। आशका को पहचान टीवी सीरियल 'कुसुम' से मिली। इसके बाद वे क्योंकि सास भी कभी बहू थी, में भी नजर आईं।

 योगा के लिए अपने जुनून को लेकर भी चर्चा में रहती हैं आशका

योगा के लिए अपने जुनून को लेकर भी चर्चा में रहती हैं आशका

आशका गोराडिया को योगा का बहुत शौक है। अपनी फिटनेस से वह नई पहचान कायम कर चुकी हैं। उनकी योगा तस्वीरें काफी वायरल होती रही हैं। बता दें कि आशका ने ब्रेंट गोबल के साथ शादी के बाद से ही मुंबई छोड़ गोवा में ज्यादा समय बिताया है। आशका गोराडिया ने दिसबंर 2017 में ब्रेंट गोबल से शादी की थी। ब्रेंट योग टीचर होने के साथ-साथ बिजनसमैन भी हैं। आशका ब्रेंट से पहले रोहित बख्शी को डेट कर रही थीं, 2015 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। जिसके बाद आशका ब्रेंट के साथ रिश्ते में आईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+