पहली बार पर्ल पुरी ने तोड़ी चुप्पी, परिवार पर दुखों का पहाड़ और मुझे रातों-रात क्रिमिनल बना दिया

मुंबई, 28 जून। टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी बच्ची के साथ यौन शोषण का आरोप लगने के बाद उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि अब उन्हें इस मामले में जमानत मिल गई है। इस पूरे मामले के सामने आने के बाद पर्ल पुरी लगातार चर्चा में बने हैं,लेकिन अब आखिरकार पहली बार इस मामले के सामने आने के बाद पर्ल पुरी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। पर्ल पुरी ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी करके इस मामले में अपना पक्ष रखा है।

Recommended Video

    Pearl V Puri ने Rape Case में तोड़ी चुप्पी, Imotional Post में छलका दर्द | वनइंडिया हिंदी

    परिवार पर दुखों पहाड़ा

    परिवार पर दुखों पहाड़ा

    पर्ल पुरी ने इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी करके मुश्किल समय में उनका साथ देने वालों का शुक्रिया अदा किया है। पर्ल पुरी ने कहा कि लोगों की परीक्षा लेने का जीवन का अपना तरीका है, मैंने कुछ महीने पहले अपनी नानी को खोया, इसके बाद उनके मौत के 17 दिन के बाद मेरे पिता जी का निधन हो गया, इसके बाद मेरी मां को कैंसर हो गया और फिर मेरे ऊपर इस तरह के संगीन आरोप लगाए गए, जिसने मुझे पूरी तरह से हिलाकर रख दिया।

     यह सब भयानक सपने की तरह

    यह सब भयानक सपने की तरह

    पर्ल पुरी ने कहा कि पिछले कुछ हफ्ते मेरे लिए भयानक सपने की तरह थे। रातोरात मुझे अपराधी बना दिया गया, मुझे ऐसा महसूस कराया गया जैसे मैं अपराधी हूं। मेरी मां के कैंसर के इलाज के दौरान मेरे ऊपर लगे आरोपों ने मुझे हिलाकर रख दिया, मैं खुद को बिल्कुल असुरक्षित महसूस करने लगा, मैं खुद को असहाय महसूस करने लगा था। बता दें कि पर्ल पुरी को 15 जून को जमानत मिली थी।

    सत्यमेव जयते

    सत्यमेव जयते

    पुरी ने लिखा मैं अभी भी निशब्द हूं, लेकिन अब मुझे लगता है कि मेरे दोस्तों, फैंस, चाहने वालों के साथ मुझे बात करनी चाहिए, जिन्होंने हमेशा मुझपर अपना प्यार बरसाया, साथ दिया, मेरी चिंता की। आप सभी लोगों का बहुत शुक्रिया, आपने मेरे भीतर भरोसा बनाए रखा, मैं सत्यमेज जयते में विश्वास करने वाला व्यक्ति हूं, मैं अपने देश की कानून व्यवस्था, न्याय व्यवस्था पर भरोसा करता हूं और ऊपर ईश्वर है, कृपया अपनी दुआ मेरे लिए जारी रखिएगा।

    लोगों ने पर्ल पुरी का किया समर्थन

    लोगों ने पर्ल पुरी का किया समर्थन

    सोशल मीडिया पर पर्ल पुरी के बयान का तमाम फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने समर्थन किया है। दिव्य कुमार खोसला ने पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, पर्ल हम सभी जानते हैं कि सच क्या है और कैसे उन बेशर्म लोगों ने तुम्हे बलि का बकरा बनाया अपने हित के लिए, सच में उम्मीद करता हूं कि तुम्हें जल्द से जल्द न्याय मिले। वहीं करन मेहरा ने लिखा, मजबूत बने रहो, यह समय भी बीत जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+