क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Lockdown Effect: इंसानों की जगह गोवा के बीच पर घूम रहे कछुए, CM ने शेयर किया दिलचस्प वीडियो

Google Oneindia News

नई दिल्ली: कोरोना का संक्रमण भारत में तेजी से फैलता जा रहा है। देश में लागू लॉकडाउन की वजह से लोग घरों में कैद हैं, तो वहीं उद्योग-धंधे भी बंद पड़े हैं। इसका साफ असर पर्यावरण और जानवरों पर पड़ रहा है। इंसानी गतिविधियां ठप होने की वजह से अब बड़ी संख्या में समुद्री कछुए किनारों का रुख करने लगे हैं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें इंसानों की जगह समुद्री कछुए गोवा के बीच पर मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

रात होते ही तट पर आए कछुए

रात होते ही तट पर आए कछुए

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अपने ट्विटर अकाउंट पर समुद्री कछुओं का वीडियो ट्वीट किया है। इस वीडियो में कछुए के बच्चे समुद्र तट पर घूमते दिख रहे हैं। वीडियो देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये कछुए के बच्चे हाल ही में पैदा हुए हैं। जिस वजह से वो ठीक से चल भी नहीं पा रहे हैं। रात होते ही वो समुद्र से निकलकर तटों पर आ गए। सीएम ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रकृति का अद्भुत चमत्कार, ओलिव रिडले प्रजाति के कछुए हैचिंग मोर्जिम में प्रजनन कर रहे हैं। गोवा में मोर्जिम, मंद्रेम, एगोंडा और गलगिबाग के तट कछुओं की विभिन्न प्रजातियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

प्रजनन की लिए जगह आरक्षित

आपको बता दें कि ओलिव रिडली प्रजाति के समुद्री मादा कछुए अंडे देने गोवा के समुद्रतट पर आया करती हैं। समुद्र तट पर तमाम इंसानी गतिविधियों के चलते ये कछुए समुद्र के किनारों से दूर रहते हैं। गोवा के वन विभाग ने किसी भी मानवीय हस्तक्षेप से समुद्री जानवर की रक्षा के लिए उत्तरी गोवा के मोरजिम, मंदारम और दक्षिण गोवा के अगोंडा, गलजिबाग में कई इलाकों को आरक्षित कर रखा है। इन इलाकों में कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं, ताकी कछुओं के बच्चों को नुकसान नहीं पहुंचे।

यह भी पढ़ें: भारत में कोरोना वायरस के फैलने की रफ्तार धीमी, रिसर्च में हुए कई अहम खुलासेयह भी पढ़ें: भारत में कोरोना वायरस के फैलने की रफ्तार धीमी, रिसर्च में हुए कई अहम खुलासे

ओडिशा में दिखा था ऐसा नजारा

ओडिशा में दिखा था ऐसा नजारा

कुछ दिन पहले ऐसा ही नजारा ओडिशा के गंजाम जिले से 6 किलोमीटर लंबे रुशिकुल्या में गहिरमाथा समुद्र तट पर दिखाई दिया था। जहां पर ओलिव रिडले समुद्री कछुए अंडे देने के लिए आए थे। हर साल बंगाल की खाड़ी से ओलिव रिडली प्रजाति के समुद्री मादा कछुए अंडा देने उड़ीसा के समुद्र तट पर आया करते हैं, लेकिन समुद्र तट पर तमाम गतिविधियों के चलते कभी भी इतनी अधिक संख्‍या में कछुए नहीं आए।

Comments
English summary
Turtles roaming on the beach of Goa, video viral
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X