चीनी सीमा तक पहुंच आसान बनाने के लिए अरुणाचल में सुरंग बनाने की योजना पर शुरू
नई दिल्ली। भारत अब चीन को उसी की भाषा में जवाब देने की तैयारी कर रहा है। केंद्रीय रक्षा और गृह मंत्रालय के अधिकारी अरुणाचल प्रदेश में चीनी सीमा तक पहुंचने के लिए बड़ी सुरंगे बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं।

7 किलोमीटर की दूरी होगी कम
इसी कड़ी में सीमा क्षेत्रों में सड़क निर्माण करने वाले संगठन, सीमा सड़क संगठन (BRO) को तवांग में दो लेन की सुरंग बनाने का काम सौंपा गया है। बता दें कि इस सुरंग का निर्माण पूरा हो जाने से 13,700 फीट की ऊंचाई पर स्थित सेला दर्रे का उपयोग खत्म हो जाएगा और पहाड़ी यात्रा के बजाए सीमा तक की दूरी में 7 किलोमीटर की कमी आ जाएगी।

बचेगा समय और रफ्तार भरेंगी गाड़ियां
इतना ही नहीं यह सुरंग बनने से पूर्वी हिमालयी राज्य के पहाड़ी इलाकों तक पहुंचने की दूरी तो कम होगी ही इसके साथ ही समय भी बचेगा। मिली जानकारी के अनुसार बीआरओ के प्रोजेक्ट कमांडर आरएस राव ने पश्चिमी कामेंग की उपायुक्त सोनल स्वरूप से मुलाकात की और उन्हें जमीन की जरूरत के संबंध में अन्य दस्तावेज सौंपे सुरंग बनाने के लिए 7 किलोमीटर जमीन मांगी गई है।
Recommended Video


अभी 496 किलोमीटर का रास्ता
फिलहाल तिब्बत की सीमा तक पहुंचने के लिए गुवाहाची से भालुकपोंग होकर तवांग तक कुल 496 किलोमीटर का रास्ता तय करना होता है। सुरंग बनने से कई घंटों का समय बचेगा। अधिकारियों की मानें तो सेला दर्रे का रास्ता ना प्रयोग में लाना पड़े इसके लिए तवांग तक की 12.37 किलोमीटर सड़क पर काम चल रहा है।

तब शुरू होगा सर्वेक्षण
सुरंगे 11,000 और 12,000 फीट की ऊंचाई पर बनाई जाएंगी। मानसून खत्म होने के बाद जमीन अधिग्रहण के लिए सर्वेक्षण शुरू किया जाएगा। दूसरी ओर असम में भी बांग्लादेश सीमा को सील करने का काम शुरू कर दिया गया है। राज्य के सीएम सर्वानंद सोनोवाल ने इस काम में सेना की मदद मांगी है।
-
MP News : किसान के निमंत्रण पर ग्राम मोइली पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, सादगी के साथ मनाया जन्मदिन -
Petrol Diesel Shortage Fact Check: सच में भारत के पास अब सिर्फ दो दिन का पेट्रोल बचा है? या 60 दिन का बैकअप? -
US Iran War: कौन रुकवाएगा अमेरिका-ईरान की जंग? भारत, पाकिस्तान या तुर्की? किसे मिलेगा क्रेडिट? -
बिहार में होगी टीवीएफ की फिल्म ‘शिव-शक्ति’ की शूटिंग, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और काम का मौका -
US Secretary India Visit: युद्ध के बीच 'ट्रंप के वॉर मिनिस्टर' का अचानक भारत दौरा, किन मुद्दों पर चर्चा -
Worlds Most Polluted Cities: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भारत अव्वल, दिल्ली को पछाड़ इस शहर ने मारी बाजी -
LPG Crisis India: रसोई गैस की किल्लत होगी खत्म! कई साल बाद भारत ने ईरान से खरीदा एलपीजी, कब पहुंचेगा भारत? -
Iran America War: ईरानी राजदूत से विदेश मंत्री जयशंकर ने की मुलाकात, क्या हुई सीक्रेट बात? -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
Trump China Visit: युद्ध के माहौल में चीन दौरे पर जा रहे हैं ट्रंप, 14-15 मई को बीजिंग में 'ग्रैंड डील' -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर












Click it and Unblock the Notifications