कश्मीर : ट्यूलिप दिला सकता है रोजगार

फूल, प्रकृति की अनूठी कृति है, जो लोगों को न केवल खुशबू और नजारे के लिए आकर्षित करते हैं, बल्कि भावनात्मक रूप से भी उनके साथ लगाव हो जाता है। आजकल फूलों का बहुत व्यावसायिक महत्व है और दुनिया भर में इनकी मांग है।
कश्मीर घाटी में मौसम की स्थिति और जमीन का उपजाऊपन फूलों की खेती के लिए बहुत ही अनुकूल है। इस कारण बागवानी विभाग श्रीनगर में एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप उद्यान बना सका है।
विश्व प्रसिद्ध डल झील के किनारे विकसित इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप उद्यान में ट्यूलिप की 60 से अधिक किस्में हैं, जिनका हॉलैंड से आयात किया गया है। पहले इस उद्यान को सिराज बाग से नाम से जाना जाता था।
यह ट्यूलिप उद्यान 2008 में खोला गया। ट्यूलिप उद्यान स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य घाटी में पर्यटकों के मौसम को जल्दी शुरू करना था।
यह उद्यान 20 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है। इस वर्ष इसका और विस्तार होने की उम्मीद है, क्योंकि जबरवान पहाड़ी का और इलाका ट्यूलिप उद्यान के विस्तार के लिए इस्तेमाल में लाया जा रहा है। इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, उन स्थानीय युवकों को भी रोजगार मिलेगा, जिन्होंने कृषि और बागबानी से संबद्ध क्षेत्रों में डिग्रियां प्राप्त की हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि भूमि की उर्वरकता फूलों की खेती के लिए सर्वोत्तम है, लेकिन फूलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए अधिकारियों द्वारा गंभीर प्रयास करने की आवश्यकता है। वहां आद्र्र और दलदली जमीन के कई हिस्से हैं, जिन्हें फूलों की खेती के लिए विकास किया जा सकता है।
विशेषज्ञों का यह भी विचार है कि वहां के दलदली इलाके जैसे अंचर झील के आस-पास के बड़े दलदली इलाके का उपयोग करने की काफी गुंजाइश है और वहां मौसमी फूलों की कई किस्मों की खेती की जा सकती है।
इस काम को वैज्ञानिक तरीके से करने की आवश्यकता है और जमीन की तैयारी, बुआई और फसल की कटाई का प्रबंध, फूलों की खेती को एक महत्वपूर्ण आर्थिक गतिविधि के रूप में बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जाना चाहिए। इस लिए इसे व्यावसायिक स्तर पर करने की आवश्यकता है। फूलों के विभिन्न फार्मो और बगीचों को विकसित करके लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा किए जा सकते हैं।
फूलों की खेती को बढ़ावा देने और उसके विकास के लिए उचित बजट प्रावधान किए जाने चाहिए और फूलों के व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए एक ही स्थान पर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए।
कश्मीर के पुष्प विभाग को आम तौर पर अप्रैल महीने के दौरान होनी वाली वर्षा से ट्यूलिप फूलों को बचाने के भी उपाय करने चाहिए, क्योंकि इससे नाजुक ट्यूलिप फूलों को नुकसान पहुंचता है।
इस समय ट्यूलिप फूलों का बगीचा पर्यटको को आकर्षित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसे बड़े पैमाने पर सजाया गया है। इस वर्ष सीधी क्यारियां बनाई गई हैं और उनमें नई किस्म के ट्यूलिप फूल लगाए गए हैं। इनमें उसी रंग के, दो रंगों के और विभिन्न रंगों के फूल भी शामिल हैं।
ट्यूलिप उद्यान का पूरी तरह विस्तार करने की तैयारियां चल रही हैं। इस वर्ष ट्यूलिप फूल की लगभग तीन लाख गांठें आयात की गई हैं। विश्वभर के पर्यटक इस उद्यान की सुंदरता की ओर आकर्षित होते हैं। यहां तक कि कश्मीर घाटी से लौटने के बाद भी पर्यटकों के मस्तिष्क में ट्यूलिप बाग की सम्मोहित करने वाली सुंदरता की याद ताजा बनी रहती है।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications