टीटीवी दिनाकरन 15 मार्च को करेंगे अपनी पार्टी और चुनाव चिन्ह का ऐलान
नई दिल्ली। तमिलनाडु की राजनीति में एक और राजनीतिक दल का उदय होने जा रहा है। टीटीवी दिनाकरन ने अपने राजनीतिक दल के गठन का ऐलान कर दिया है। वह 15 मार्च को अपनी पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह की घोषणा करेंगे। दिनाकरन अपनी पार्टी के नाम व चुनाव चिन्ह का ऐलान मदुरई में करेंगे। आपको बता दें कि इससे पहले रजनीकांत और कमल हासन ने भी राजनीति में आने का ऐलान किया था। हाल ही में आरके नगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में दिनाकरन ने जीत दर्ज करके अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत की थी। इस सीट पर पहले जयललिता विधायक थीं। लिहाजा इस सीट पर दिनाकरन की जीत काफी अहम मानी जा रही है।













Click it and Unblock the Notifications