'पिता रेलवे में गार्ड और बेटा टीटी', जब दोनों की ट्रेन अगल-बगल से गुजरी तो ली Selfie, हुई वायरल

नई दिल्ली, 16 जून: सोशल मीडिया का जमाना है। यहां कब क्या और कैसे वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। ऐसे ही एक सेल्फी फोटो वायरल हो गई। ये सेल्फी एक बेटे और उसके पिता की बताई जा रही है, जो रेलवे में हैं। सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, पिता रेलवे में गार्ड है, जबकि बेटा टीटीई है। जब दोनों की ट्रेन अगल-बगल से गुजरी तो एक सेल्फी का खूबसूरत लम्हा बन गया। पिता-पुत्र की ये सेल्फी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। हालांकि, ये सेल्फी कहां की है और तस्वीर में दिख रहे पिता-पुत्र कौन हैं ? इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

tt son selfie with railway guard father goes viral on social media

'अजब गजब सेल्फी', पिता गार्ड, बेटा टीटी

ट्विटर पर ये तस्वीर सुधीर कुमार पांडेय नाम के एक टीवी जर्नलिस्ट ने 14 जून को शेयर की थी। कैप्शन में लिखा, 'अजब गजब सेल्फी। पिता रेलवे में गार्ड हैं और बेटा टीटी है। जब दोनों की ट्रेन अगल-बगल से गुजरी तो एक सेल्फी का लम्हा बन गया।'

बांग्लादेश की बताई जा रही है तस्वीर

माना जा रहा है कि ये सेल्फी बांग्लादेश की है। दरअसल, जिस टीटी को बेटा बताया जा रहा है उसकी कोट पर लगी नेम प्लेट पर बांग्लादेश रेलवे लिखा है। ऐसे में माना जा रहा है कि यह फोटो बांग्लादेश की है। इस तस्वीर को 4 हजार से ज्यादा लोग रिट्वीट कर चुके हैं। वहीं, करीब 70 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'क्या बात है, दिल खुश हो गया। तो आप लोग को कैसा अनुभव होता होगा। हमेशा हंस्ते रहिए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+