फोन पर बार-बार सुनाई देने वाली कोरोना कॉलर ट्यून से हो गए हैं बोर, तो ऐसे मिलेगा छुटकारा

नई दिल्ली। क्या आप भी फोन पर किसी को कॉल करते समय बार-बार सुनाई देने वाली कोरोना वायरस कॉलर ट्यून से परेशान हो गए हैं, तो ये खबर आपके बहुत काम आने वाली है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स एंड ट्रिक्स बताने वाले हैं जिससे आप किसी को फोन करते समय सुनाई देने वाली कोरोना संबंधित कॉलर ट्यून से कैसे बच सकते हैं। यहां हम आपको स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताने जा रहे हैं जिससे भविष्य में आपको कभी यह अलर्ट मैसेज नहीं सुनना पड़ेगा।

इसलिए सुनाई देती है ये कॉलर ट्यून

इसलिए सुनाई देती है ये कॉलर ट्यून

कोरोना कॉलर ट्यून से छुटकारा पाने से पहले आइए जान लेते हैं कि आखिर ये अलर्ट हमें बार-बार क्यों सुनाई देता है। दरअसल, देश में कोरोना महामारी ने कहर बरपा रखा है। भारत समेत दुनियाभर में करोड़ों लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। ऐसे में जब भारत में कोरोना ने प्रवेश किया था तो सरकार ने लोगों में जागरुकता फैलाने के लिए इस कॉलर ट्यून को सभी कंपनी के नंबरों पर अनिवार्य कर दिया गया था।

कॉलर ट्यून को सुन-सुनकर लोग परेशान

कॉलर ट्यून को सुन-सुनकर लोग परेशान

कोरोना कॉलर ट्यून में सुनाई देने वाली आवाज कोरोना संक्रमण रोकने के उपाय बताती है। भले ही आप इस आवाज से बोर हो गए हो लेकिन इस आवाज ने करोड़ों लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया है। हालांकि लॉकडाउन के प्रतिबंधों में छूट मिलने के बाद अब कोरोना कॉलर ट्यून में भी अनलॉक की प्रक्रिया को लेकर जरूरी जानकारी दी जाती है। लगभग 9 महीने तक इस कॉलर ट्यून को सुन-सुनकर लोग परेशान हो गए हैं।

यूजर्स द्वारा अपनाई गई ये ट्रिक्स

यूजर्स द्वारा अपनाई गई ये ट्रिक्स

कई लोग फोन पर सुनाई देने वाले कोरोना वायरस कॉलर ट्यून से बचना चाहते हैं या उसे स्किप कर देना चाहते हैं, लेकिन सही तरीका मालूम ना होने की वजह से वह ऐसा कर नहीं पाते। बता दें कि जो हम स्टेप आपको बताने जा रहे हैं वह शुरू में उपलब्ध नहीं था लेकिन इतने दिन बीत जाने के बाद अब कॉलर ट्यून को स्किप करने का विकल्प भी आने लगा है। बता दें कि यह ट्रिक कंपनी ने नहीं बल्कि कुछ यूजर्स द्वारा खुद अपनाने के बाद बताई जा रही है।

ऐसे बंद करें कोरोना वायरस का कॉलर ट्यून

ऐसे बंद करें कोरोना वायरस का कॉलर ट्यून

इस कॉलर ट्यून को बंद करने के लिए सबसे पहले आप को अपने फोन से किसी को कॉल करना होगा। उसके बाद कोरोना वायरस का कॉलर ट्यून में सुनाई देने वाली आवाज का इंतजार करे, जो हमेशा सुनाई देती है। जैसे ही मैसेज शुरू हो अपने Keypad पर 1 दबा दें। जैसे ही आप 1 प्रेस करेंगे तो कॉलर ट्यून बंद हो जाएगी और आप नॉर्मल रिंग सुन पाएंगे।

कुछ स्मार्टफोनों में ये बटन करता है काम

कुछ स्मार्टफोनों में ये बटन करता है काम

बता दें कि कुछ स्मार्टफोन में यह 1 नंबर दबाने से बंद नहीं होता, इसके स्थान पर # दबाने से भी कॉलर ट्यून बंद हो जा रही है। हालांकि हम दावा नहीं करते कि हमारी बताई हुई ट्रिक सभी स्मार्टफोन में काम करेगी। हमने जब इस ट्रिक की जांच की तो हमारा काम बन गया, अगर एक बार क्लिक करने पर आप रिंग नहीं सुन पाते तो दूसरी बार ट्राय करें शायद आपका काम हो जाए।

कोरोना वायरस का कॉलर ट्यून में किसकी है आवाज

कोरोना वायरस का कॉलर ट्यून में किसकी है आवाज

कई बार आपने जानने की कोशिश की होगी कि कॉलर ट्यून में सुनाई देने वाली आवाज किसकी है? तो बता दें कि कॉलरट्यून पर सुनाई देने वाली ये आवाज जसलीन भल्ला की है। जसलीन एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट हैं। जसलीन जानी-मानी वॉयस ओवर कलाकार हैं और अगर आप टीवी तथा रेडियो पर आने वाले विज्ञापनों को ध्यान से सुनेंगे तो पता चलेगा कि इस आवाज को आप पहले भी कई बार सुन चुके हैं। जसलीन कोरोना की इस कॉलरट्यून के कई वर्जन रिकॉर्ड कर चुकी हैं। ये कई अन्य भाषाओं में भी है।

यह भी पढ़ें: कोरोना पॉजिटिव डोनाल्‍ड ट्रंप को दी जा रही रेमडेसिवीर, जानिए- कैसे काम करती है ये दवा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+