Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Trump ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत एक्स्ट्रा टैरिफ, भड़का भारत, दी ये तीखी प्रतिक्रिया

Trump tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर एक बार फिर टैरिफ बम फोड़ते हुए अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की है। बुधवार शाम को ट्रंप ने इस संबंध में एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत भारत से आयातित कुछ वस्तुओं पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाया जाएगा। इस कदम के बाद भारत पर कुल टैरिफ 50% हो गया है, क्योंकि इससे पहले भी अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ और पेनाल्टी की घोषणा की थी। यह कदम भारत द्वारा रूसी तेल की निरंतर खरीद के जवाब में उठाया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा के तुरंत बाद, भारत सरकार ने "राष्ट्रीय हित की रक्षा" करने की बात कही है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने एक आधिकारिक बयान में अमेरिका के इस निर्णय को "अनुचित, अन्यायपूर्ण और अतार्किक" बताया है।

Trump imposed 25 percent extra tariff

डोनाल्ड ट्रम्प ने रूसी तेल खरीदने के लिए भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। जिसके बाद भारत को अब अमेरिका को निर्यात करने वाली वस्‍तुओं पर कुल 50 फीसदी टैरिफ देना होगा।

विदेश मंत्रालय ने और क्‍या कहा?

मंत्रालय ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा, "हमने इन मुद्दों पर अपनी स्थिति पहले ही स्पष्ट कर दी है, जिसमें यह तथ्य भी शामिल है कि हमारा आयात बाजार कारकों पर आधारित है और इसका समग्र उद्देश्य भारत के 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना है।"

MEA ने आगे कहा, "यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि अमेरिका ऐसे कार्यों के लिए भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने का विकल्प चुन रहा है, जो कई अन्य देश भी अपने राष्ट्रीय हित में कर रहे हैं।"

भारत ने ट्रम्प की धमकियों को "अनुचित और अतार्किक" बताया

बता दें, बुधवार को ट्रम्प ने रूसी तेल खरीद के कारण भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे। यह कदम यूक्रेन युद्ध में रूस और व्लादिमीर पुतिन पर युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर करने के दबाव के बीच आया है। इससे पहले, भारत ने ट्रम्प की धमकियों को "अनुचित और अतार्किक" बताया था। भारत ने अमेरिका और यूरोपीय संघ पर रूसी व्यापार के लिए नई दिल्ली को अनुचित तरीके से निशाना बनाने का आरोप भी लगाया था।

MEA ने अपने पिछले बयान में कहा था, "भारत का आयात भारतीय उपभोक्ता को अनुमानित और वहनीय ऊर्जा लागत सुनिश्चित करने के लिए है। यह वैश्विक बाजार की स्थिति से बाध्य एक आवश्यकता है। "हालांकि, यह बात काफी अहम है कि जो राष्ट्र भारत की आलोचना कर रहे हैं, वे स्वयं रूस के साथ व्यापार कर रहे हैं। हमारे मामले के विपरीत, ऐसा व्यापार उनकी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मजबूरी भी नहीं है।"

ट्रंप बोले- भारत वसूलता है सबसे अधिक टैरिफ

राष्ट्रपति ट्रम्प के अनुसार, यह निर्णय भारत द्वारा अमेरिकी वस्तुओं पर लगाए गए "दुनिया के सबसे ऊंचे" टैरिफ के कारण लिया गया है। रिपब्लिकन नेता ने यह भी कहा कि ये टैरिफ रूस के साथ भारत के व्यापार और BRICS समूह में उसकी भागीदारी के लिए एक दंड हैं, जिसे ट्रम्प "अमेरिका विरोधी" मानते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+