टीआरएस ने हड़ताली बिजली कर्मियों का दिया साथ, कहा- बिजली संशोधन विधेयक जनविरोधी
करीमनगर, 09 अगस्त: टीआरएस ने केंद्र सरकार के बिजली संशोधन विधेयक के विरोध में बिजली कर्मियों का साथ दिया है। तेलंगाना में टीआरएस के जिला अध्यक्ष और सूडा अध्यक्ष जी वी रामकृष्ण राव ने सोमवार को हड़ताली बिजली कर्मचारियों का सपोर्ट किया।

राव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेश किया जाने वाला बिजली संशोधन विधेयक न केवल राज्य द्वारा संचालित बिजली कंपनियों को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि आम आदमी को भी नुकसान पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा ये बिल एक जनविरोधी बिल है और इससे न केवल कर्मचारियों को बल्कि बिजली उपभोक्ताओं को भी नुकसान हो सकता है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा किय केंद्र का ये बिल हमारे देश के संविधान में संघीय व्यवस्था के खिलाफ है।
टीआरएस के जिला अध्यक्ष और सूडा अध्यक्ष जी वी रामकृष्ण राव ने कहा मोदी सरकार देश में सरकारी बिजली उत्पादन स्टेशनों को निष्क्रिय कर निजी कॉरपोरेट कंपनियों को बिल के हवाले करने की कोशिश कर रही है। बिजली क्षेत्र राज्यों के हाथ में है लेकिन भाजपा सरकार इस क्षेत्र को केंद्र सरकार के नियंत्रण में लाने की योजना बना रही है। केरल, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, पंजाब, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में विधानसभाएं पहले ही इस विधेयक के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर चुकी हैं। राव ने कहा कि इस बिल से उन राज्यों की डिस्कॉम प्रभावित होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications