तेलंगाना की MP ने राखी पर चलाई 'हेल्मेट गिफ्ट' देने का कैंपेन
टीआरएस सांसद कविता ने राखी से पहले हेल्मेट गिफ्ट कैंपेन चलाकर खूब चर्चाएं बंटोरी है।
हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसी राव की बेटी कविता इन दिनों अपने एक अनोखे कैंपेन की वजह से चर्चा में हैं। टीआरएस सांसद कविता ने राखी से पहले हेल्मेट गिफ्ट कैंपेन चलाकर खूब चर्चाएं बंटोरी है। कविता राज्य में 'हेल्मेट कैंपेन' चला रही है, जिसका उद्देश्य तेलंगाना में रोड एक्सीडेंट को कम करना है। इस कैपेंन के तहत उन्होंने महिलाओं से अपील की है कि वो राखी पर अपने भाईयों क हेल्मेट गिफ्ट करें।

इस कैपेंन का उद्देश्य लोगों को सड़क दुर्घटनाओं से बचने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने सोशल मीडिया की मदद से इस कैपेंन की शुरुआत की और अब बड़ी संख्या में लोग उनके इस कैपेंन से जुड़ गए है। उन्होंने महिलाओं से अपील की है वो अपने भाईयों को राखी पर हेल्मेट गिफ्ट करें और उनकी जान की रक्षा में अपना सहयोग दे। उन्होंने बताया कि हर साल सैकड़ों लोग सड़क हादसे में अपनी जान गंवाते है। इसे जागरूकता से कम किया जा सकता है।
कविता के इस कैौपेंन का महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने भी समर्थन किया है। बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल, ज्वाला गुट्टा भी इस कैपेंन से जुड़ी है और लोगों को हेल्मेट पहनने के लिए प्रेरित कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications