भारतीय सैनिकों को UC Browser, UC News और Truecaller जैसे ऐप हटाने के आदेश, देश को इनसे खतरा होने की संभावना

नई दिल्ली। भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने कई चीनी ऐप को देश के लिए खतरा बताया है। इसके तहत भारतीय सेना के अधिकारियों और जवानों को सख्त आदेश दिए गए हैं कि वह अपने मोबाइल से चीनी ऐप को डिलीट कर दें। सेना के सभी अधिकारियों को स्मार्टफोन और कंप्यूटर में खतरनाक सॉफ्टवेयर ऐप्स से बचने के लिए कहा गया है। यह आदेश खास कर उन लोगों के लिए हैं, जो चीनी सेना पर तैनात हैं।

इन ऐप को हटाने के हैं आदेश
UC Browser, UC News और Truecaller जैसे ऐप डिलीट कर दें। इतना ही नहीं, वीबो और वीचैट जैसे चीनी ऐप को भी मोबाइल से हटाने के आदेश हैं। इन ऐप को हटाने के बाद फोन को फॉर्मेट करने की भी सलाह दी गई है। माना जा रहा है कि इन ऐप के जरिए चीन सीमा पार से ही भारतीय सेना की जासूसी कर सकता है।

खुफिया एजेंसियां चुरा रहीं निजी डेटा
सेना को जारी की गई एडवाइजरी में लिखा है कि चीन और पाकिस्तान जैसे देशों की खुफिया एजेंसियां मोबाइल ऐप से डेटा चुराने का काम कर रही हैं। सेना के अलावा सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स जैसे इंडो-ताइवान बॉर्डर पुलिस भी समय-समय पर ऐसे निर्देश जारी करती रहती है। यह पुलिस लद्दाक से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक 4,057 किलोमीटर लंबी एलएसी पर तैनात है।

गूगल ने भी हटाया यूसी ब्राउजर
हाल ही में गूगल की तरफ से यूसी ब्राउजर को भी प्ले स्टोर से हटाया गया था। हालांकि, यह कहा गया है कि यह सिर्फ अस्थाई तौर पर हटाया गया था। हालांकि, इसके बाद दोबारा से उपलब्ध करा दिया गया था। यूसी ब्राउजर पर डेटा सुरक्षा उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications