त्रिपुरा चुनाव: Jan Ki Baat एग्जिट पोल में भी बीजेपी को बहुमत, CPM दूसरे नंबर पर
एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं। अगर ये सही निकले तो त्रिपुरा में बीजेपी दूसरी बार सरकार बनाएगी।

त्रिपुरा की जनता बेसब्री से विधानसभा चुनाव के नतीजों का इंतजार कर रही है। 2 मार्च को नागालैंड-मेघालय के साथ ही त्रिपुरा के नतीजे आएंगे, लेकिन सोमवार को वोटिंग खत्म होते ही एग्जिट पोल के नतीजे आ गए। पहले जी न्यूज के पोल ने त्रिपुरा में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया, तो वहीं अब जन की बात के एग्जिट पोल में भी यही बात सामने आई है।
जन की बात एग्जिट पोल के मुताबिक त्रिपुरा में विधानसभा की 60 सीटें हैं, जिसमें बीजेपी को 29-40 सीटें मिल सकती हैं। इस पोल में भी सीपीएम दूसरे नंबर पर है, जिसके खाते में 9-16 सीटें दिखाई गईं। वहीं TIPRA 10-14 सीटें जीत सकती है, जबकि एग्जिट पोल में एक सीट अन्य के खाते में गई।
एग्जिट पोल के हिसाब से वोट प्रतिशत?
बीजेपी: 39-43 प्रतिशत
सीपीएम: 37-41 प्रतिशत
TIPRA: 15-22 प्रतिशत
अन्य: 1-2 प्रतिशत
जी न्यूज के पोल में किसको कितनी सीटें मिलीं?
बीजेपी: 29-36
CPMl: 13-21
TIPRA: 11-16
अन्य: 0-3
क्या थे पिछले नतीजे?
2018 का त्रिपुरा विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए काफी खास था, जहां पार्टी ने 25 साल से चल रहे लेफ्ट का शासन खत्म कर दिया था। उस वक्त बीजेपी गठबंधन ने 43 सीटें जीती थीं, जबकि सीपीएम 16 सीटों पर ही सिमट गई। 2018 में कांग्रेस की हालत बहुत ज्यादा खराब थी, जहां उसका खाता भी नहीं खुला। इस चुनाव में भी ज्यादातर एग्जिट पोल में सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को जीरो सीटें मिली हैं। वहीं बंगाल की बंपर जीत से उत्साहित ममता बनर्जी ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में दांव आजमाया था, लेकिन एग्जिट पोल में उसे भी जीरो सीटें मिलीं। अब ये पोल कितना सही साबित होता है, ये 2 मार्च को ही पता चलेगा।












Click it and Unblock the Notifications