Tripura Election Result: क्या टिपरा मोथा पार्टी की वजह से कम हुए BJP के आदिवासी वोटर्स
त्रिपुरा में एक तिहाई आबादी आदिवासियों की है। अनुसूचित जनजाति के लिए 20 सीटें हैं। इन सीटों के हिसाब से गणित समझने की कोशिश की जाए तो लगता है कि भाजपा गठबंधन 60 में से 44 सीटों से ज्यादा नहीं जीत पाएगी।

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे अब साफ होने लगे हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कुल 60 सीटों में से 33 सीटों पर आगे चल रही है। प्रद्योत बिक्रम की नई पार्टी टिपरा मोथा पार्टी 11 सीटों पर, कांग्रेस 4 सीटों पर आगे चल रही है और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) 12 सीटों पर आगे चल रही है। मतों की गिनती अभी जारी है। फिलहाल त्रिपुरा के नतीजे आने वाले हैं लेकिन अब तक के रुझानों को देखकर लगता है कि टिपरा मोथा पार्टी ने भाजपा के आदिवासी वोट शेयरों में सेंध लगाई है।
टिपरा मोथा पार्टी 11 सीटों पर आगे चल रही है और उसने त्रिपुरा के आदिवासी क्षेत्र में महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की है। शुरुआती रुझानों से पता चलता है कि टिपरा मोथा पार्टी ने इन आदिवासी क्षेत्रों में भाजपा के वोट शेयर में सेंध लगाई होगी।
60 में से 44 सीटें ही जी पाएगी बीजेपी!
2018 में, त्रिपुरा में 25 साल पुरानी वामपंथी सरकार को गिराकर भाजपा ने आश्चर्यजनक जीत दर्ज की थी। 2018 में भाजपा के प्रचार अभियान पर नजर डालें तो उसने बहुआयामी रणनीति अपनाई थी, जिसमें से एक अहम हिस्सा था, वो था आदिवासी वोटों को हासिल करना।
बता दें कि त्रिपुरा में एक तिहाई आबादी आदिवासियों की है। अनुसूचित जनजाति के लिए 20 सीटें हैं। इन सीटों के हिसाब से गणित समझने की कोशिश की जाए तो लगता है कि भाजपा गठबंधन 60 में से 44 सीटों से ज्यादा नहीं जीत पाएगी।
2018 में बीजेपी ने आदिवासियों को लुभाने के लिए किए थे कई वादे
2013 में अपने निराशाजनक प्रदर्शन के बाद, 2018 में बीजेपी ने इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के साथ गठबंधन किया था। आईपीएफटी की एक अलग राज्य के लिए आंदोलन कर रहे आदिवासी समुदायों के बीच मजबूत पकड़ थी।
भाजपा ने आदिवासियों को भूमि अधिकार, रोजगार और आदिवासी संस्कृति को संरक्षित करने का भी वादा किया था। बीजेपी ने एसटी आरक्षित सीटों में से 10 सीटें जीती थी। लेकिन इस साल टिपरा मोथा पार्टी के चुनाव लड़ने से एक अलग की समीकरण बन रहा है। ऐसा लगता है कि टिपरा की एंट्री ने बीजेपी के लिए गेम बदल दिया है।












Click it and Unblock the Notifications