त्रिपुरा सीएम ने कहा- जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं आती, जारी रहेगा लॉकडाउन

नई दिल्ली। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव ने कहा है कि उनकी सरकार का लॉकडाउन को हटाने का फिलहाल कोई इरादा नहीं है। देब ने गुरुवार को कहा कि राज्य से पूरी तरह लॉकडाउन तो तभी हटेगा, जब कोरोना की वैक्सीन आ जाएगी और इसके संक्रमण का खतरा नहीं रहेगा। बता दें कि त्रिपुरा में अभी तक कोरोना संक्रमण के दो केस सामने आए हैं और दोनों ही मरीज ठीक भी हो गए हैं।

Recommended Video

    Coronavirus: Tripura CM Biplab Deb बोले- Vaccine आने तक जारी रहेगा Lockdown | वनइंडिया हिंदी
    विपक्ष का भी मिला साथ

    विपक्ष का भी मिला साथ

    बुधवार रात राज्य में ऑल-पार्टी मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री ने कहा, जब तक कोविड-19 की वैक्सीन नहीं आ जाती तब तक राज्य में लॉकडाउन जारी रहेगा। इसमें कुछ छूट दी जाएगी लेकिन लॉकडाउन हटेगा नहीं। मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अभी तक लॉकडाउन ही एक रास्ता है। फिलहाल बस, ट्रेन या हवाई सेवाओं को शुरू करना असंभव है। लोगों को लॉकडाउन को जीवन के हिस्से के रूप में स्वीकार करना चाहिए। बताया गया है कि सर्वदलीय बैठर में शामिल 18 दलों ने सीएम के फैसला का समर्थन किया है।

    वैक्सीन कब तक आएगी, नहीं पता

    वैक्सीन कब तक आएगी, नहीं पता

    कोरोना वायरस का टीका बनाने के लिए दुनियाभर में शोध चल रहे हैं लेकिन अभी तक इसमें सफलता नहीं मिली है। अमेरिका, जर्मनी, इंग्लैंड, चीन समेत कई देशों में रिसर्च हो रही है। तमाम दावाों के बावजूद कई लोगों का ये भी मानना है कि बहुत जल्दी वैक्सीन आने की उम्मीद भी नहीं है। हालांकि कुछ संस्थाओं ने सितंबर या अक्टूबर तक वैक्सीन बना लेने का दावा जरूर किया है।

    लगातार बढ़ रहे कोरोना से संक्रमण के मामले

    लगातार बढ़ रहे कोरोना से संक्रमण के मामले

    बता दें कि कोरोना वायरस का खतरा देश और दुनिया में बढ़ता ही जा रहा है। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 33 हजार के पार पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या गुरुवार को 33,050 हो गई है और 1074 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। देश में इस समय 23,651 एक्टिव केस हैं यानी इन लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 8325 मरीज रिकवर हुए हैं और अब तक ठीक होकर घर जा चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+