पांच साल से त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मणिक सरकार के पास नहीं है खुद का घर, अकाउंट में हैं सिर्फ 2410 रुपये
Recommended Video

अगरतला। पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में 60 सीटों के लिए 18 फरवरी को वोटिंग होनी है। राज्य में चुनावी माहौल चरम पर है। लगातार पांच बार से सत्ता पर काबिज त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। मुख्यमंत्री द्वारा नामांकन पत्र के साथ दिए गए चुनावी हलफनामे से एक बेहद ही चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। माणिक सरकार ने कभी भी इनकम टैक्स रिटर्न नहीं भरा है। सरकार ने चुनावी हलफनामे में अपनी कुल जमा पूंजी मात्र 3930 रुपये बताई है। इस जानकारी सामने आने के बाद लोग आश्चर्य में हैं।

मुख्यमंत्री के पास न घर और न खेती
वामपंथी नेता अपना पूरा वेतन अपनी पार्टी माकपा को दान कर देते हैं। पार्टी की ओर से उन्हें हर महीने 5000 रुपए जीविका भत्ता मिलता है। हलफनामे में माणिक सरकार के पास 1520 रुपये हैं जबकि 2410 रुपये उनके बैंक खाते में हैं। उनकी कोई अन्य राशि बैंक में जमा नहीं है। सबसे अहम बात यह है कि उनके पास रहने के लिए अपना घर भी नहीं हैं। हलफनामे में दिखाया गया है कि उनके पास कोई न तो खेत है और न ही घर बनाने योग्य जमीन। वह पिछले 25 सालों से मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास में रह रहे हैं।

माणिक सरकार की पत्नी पांचाली भट्टाचार्य केंद्रसरकार की सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं
हलफनामे के मुताबिक, माणिक सरकार की पत्नी पांचाली भट्टाचार्य केंद्रसरकार की सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। उनके पास नकदी के तौर पर 20140 रुपये हैं जबकि दो बैंक खातों में 124101 और 86473 रुपये जमा हैं। मुख्यमंत्री की पत्नी के पास दो लाख, पांच लाख और 2 .25 लाख रुपये के तीन फिक्स डिपोजिट के अलावा 20 ग्राम सोने के आभूषण हैं।

उनकी पत्नी के पास 4.5 लाख की संपत्ति
पांचाली भट्टाचार्य के पास 888 .35 वर्ग फुट क्षेत्र भूमि है जो उन्हें विरासत में मिली है। जिसके लिए उन्होंने वहां निर्माण के लिए 15 लाख रुपये का निवेश कर चुकी हैं। जमीन की वर्तमान कीमत 21 लाख रुपये है। उन्होंने अंतिम बार 2011-12 में आयकर रिटर्न दाखिल किया था जहां उन्होंने अपनी आय 4,49,770 रुपये बताई थी।












Click it and Unblock the Notifications