पूर्वोत्तर राज्य में भाजपा को बड़ा झटका, पार्टी के उपाध्यक्ष ने कांग्रेस का दामन थामा
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी जोकि पूर्वोत्तर राज्यों में अपनी स्थिति को मजबूत करने में लगी है, उसे बड़ झटका लगा है। त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पार्टी के उपाध्यक्ष सुबल भौमिक ने मंगलवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया। कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि मैं भाजपा में पांच वर्ष तक रहा, इससे पहले मैं 35 वर्ष तक कांग्रेस में रहा था। यह घर वापसी की तरह है। गौर करने वाली बात यह है कि हाल ही में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने पूर्वोत्तर राज्यों में महागठबंधन का ऐलान किया था।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने एक बार फिर से असोम गन परिषद के साथ गठबंधन करने में सफलता हासिल की थी। एजीपी ने नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में भाजपा के साथ अपना गठबंधन खत्म कर दिया था, जिसके बाद एजीपी ने भाजपा के खिलाफ अभियान भी शुरू कर दिया था। लेकिन एक बार फिर से भाजपा एजीपी को अपने साथ लाने में सफल हुई है।
राम माधव ने दावा किया था कि इस गठबंधन के बाद वह पूर्वोत्तर के राज्य में 25 में से 22 सीटें जीतने में सफल होंगे। माधव ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर बताया था कि एक तरफ जहां विपक्ष अभी भी सिर्फ महागठबंधन की बात कर रहा है, हमने पूर्वोत्तर में पहले ही महागठबंधन कर लिया है। राम माधव ने गुवाहाटी के दीमापुर में असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश में भाजपा के मुख्यमंत्रियों और सहयोगियों सरकार के मुखिया से मुलाकात की। जिसमे नागालैंड और मेघालय के भी नेता मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications