Tripura News: कांग्रेस अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला, बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप
Tripura Hindi News: त्रिपुरा कांग्रेस के प्रमुख पीयूष बिस्वास (Pijush Biswas) के काफिले पर रविवार को हमला हुआ। जिसमें उनको काफी चोटें आईं। इसके बाद उनको तुरंत सिपहिजाला जिले के बिसालगढ़ (Bishalgarh) इलाके में स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्रारंभिक इलाज किया। कांग्रेस ने इस हमले के पीछे बीजेपी कार्यकर्ताओं का हाथ बताया है। साथ ही सोमवार को त्रिपुरा बंद का ऐलान किया। घटना के बाद कांग्रेस ने पुलिस-प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
जानकारी के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चीफ बिसालगढ़ गए हुए थे, जो राजधानी अगरतला से करीब 20 किलोमीटर दूर है। वहां पर एक बैठक समेत उनके कई कार्यक्रम थे, तभी फील्ड कार्यालय के बाहर उनकी गाड़ी पर हमला हुआ। जिसमें उनके साथ कई कार्यकर्ता भी घायल हुए हैं। इलाज के बाद पीयूष बिस्वास अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज करवाई। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी राजनीतिक षडयंत्र से इनकार किया है।
त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब का बयान, किसानों के आंदोलन में घुस चुके हैं माओवादी
सोमवार
को
त्रिपुरा
बंद
का
ऐलान
दरअसल
दिसंबर
2019
में
प्रद्युत
देव
बर्मन
(Pradyot
Deb
Barman)
के
इस्तीफे
के
बाद
पीयूष
बिस्वास
ने
त्रिपुरा
पीसीसी
की
कमान
संभाली
थी।
इसके
बाद
से
लगातार
बीजेपी
सरकार
पर
हमलावर
रहते
हैं।
शुक्रवार
को
उन्होंने
कृषि
कानूनों
के
खिलाफ
चल
रहे
आंदोलन
में
हिस्सा
भी
लिया
था।
अब
उन
पर
हुए
हमले
के
लिए
कांग्रेस
ने
बीजेपी
को
जिम्मेदार
ठहराया
है।
साथ
ही
सोमवार
को
12
घंटे
के
लिए
त्रिपुरा
बंद
का
ऐलान
किया
है।
वहीं
बीजेपी
ने
सभी
आरोप
से
इनकार
किया।
बीजेपी
प्रवक्ता
नबेंदु
भट्टाचार्य
के
मुताबिक
उनकी
पार्टी
कार्यकर्ताओं
पर
खुद
सीपीआई
(एम)
कार्यकर्ताओं
ने
हमला
किया
था।