Tripura Assembly Election : CPIM उम्मीदवारों की सूची जारी, पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार का पत्ता साफ
पूर्वोत्तर भारतीय राज्य त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए वोटिंग 16 फरवरी को होगी। 60 सीटों वाली विधानसभा के लिए CPIM ने उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पूर्व CM को टिकट नहीं मिला है।

Tripura Assembly Election 2023 के लिए CPIM ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार को इस बार टिकट नहीं मिला है। जिन उम्मीदवारों की लिस्ट जारी हुई है, इनमें 13 कांग्रेस उम्मीदवार हैं। 8 मौजूदा विधायकों का पत्ता साफ हो गया है। 24 नए उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। चार और लोगों को भी टिकट दिया गया है।

कांग्रेस को राजधानी अगरतला समेत 13 सीटें
जिन 13 कांग्रेस उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है, उसमें कमालपुर, कैलाशाहार, अगरतला, तेलियामुरा औऱ सूरजमनीनगर सीटें दी गई हैं। बता दें कि विधानसभा चुनाव 2023 में CPIM लेफ्ट फ्रंट पार्टनर्स के साथ सीटें शेयर कर रही है।
मतदान के पहले गलत काम पर EC की सख्ती
टिकट बंटवारे से पहले त्रिपुरा चुनाव 2023 के बारे में अमर उजाला की एक रिपोर्ट में निर्वाचन आयोग के अधिकारी पर गाज गिरने की बात भी सामने आई। खबर में कहा गया कित्रिपुरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर से छेड़छाड़ की बात सामने आई। आरोप के बाद निर्वाचन अधिकारी को सस्पेंड किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक सार्वजनिक रूप से लगे होर्डिंग-पोस्टर को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता के दृष्टिकोण से हटाया जा रहा था। इसी दौरान पीएम मोदी के पोस्टर से छेड़छाड़ के आरोप लगे।
Recommended Video
निर्वाचन अधिकारी सस्पेंड
भाजपा की त्रिपुरा यूनिट ने निर्वाचन आयोग के पास दर्ज कंप्लेन में कहा कि सार्वजनिक जगहों पर लगे ऐसे पोस्टर और होर्डिंग जिनमें पीएम मोदी की तस्वीरें हैं, पोस्टर-होर्डिंग को हटाने के बदले फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई। बीजेपी का आरोप है कि निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने ही प्रधानमंत्री की तस्वीर के साथ गलत हरकत की। इसलिए दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए। संज्ञान लेते हुए एक निर्वाचन अधिकारी को निलंबित कर दिया गया।
पूर्वोत्तर भारत में कितने वोटर हैं ?
बता दें कि मेघालय के साथ त्रिपुरा और नगालैंड विधानसभाओं के चुनाव भी कराए जाने हैं। गत 18 जनवरी को केंद्रीय चुनाव आयोग ने इलेक्शन शेड्यूल की घोषणा की थी। 27 फरवरी को मेघालय के साथ नगालैंड में भी मतदान होगा। मतदान वाले राज्यों में मतदाताओं की संख्या के बारे में मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बताया, "नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में संयुक्त रूप से 62.8 लाख से अधिक मतदाता हैं। इनमें 31.47 लाख महिला मतदाता हैं। 97,000 वोटर ऐसे हैं जिनकी आयु 80 साल से अधिक है, जबकि शारीरिक रूप से अक्षम (पीडब्ल्यूडी) या दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 31,700 है। तीनों राज्यों में चुनाव में 1.76 लाख से अधिक मतदाता पहली बार भाग लेंगे।
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications