राज्यसभा में पास हुआ तीन तलाक बिल तो कुमार विश्वास बोले- मिरा शबाब भी लौटा दो मेरी महर के साथ...
नई दिल्ली। मंगलवार को तीन तलाक बिल राज्यसभा में पास हुआ। इसके बाद से सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में जाने माने कवि कुमार विश्वास कहां पीछे रहने वाले थे। उन्होंने प्रतिक्रिया भी दी और अपने अंदाज में दी। उन्होंने एक ट्वीट में तीन तलाक का बिल पास होने पर बधाई संदेश के रूप मे साजिद सजनी की लाइन लिखीं। उन्होंने लिखा- 'तलाक़ दे तो रहे हो इताब-ओ-क़हर के साथ, मिरा शबाब भी लौटा दो मेरी महर के साथ' (साजिद सजनी)।

आपको बता दें कि विपक्ष के कड़े विरोध के बीच मंगलवार को तीन तालक बिल राज्यसभा में पास हो गया। यहां बिल के समर्थन में 99 और विरोध में 84 वोट पड़े। इस बिल का पास हो जाना मोदी सरकार की बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है। राज्यसभा में कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है जब दोनों सदनों ने मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिया है और एक उन्नतिशील भारत की शुरुआत हुई है। गौरतलब है कि तीन तलाक बिल पर चर्चा के लिए राज्यसभा में चार घंटे का समय तय किया गया था। वहीं बीजेपी ने इसको लेकर अपने सांसदों पहले ही व्हिप जारी कर दिया था। इसके बाद जदयू और एआईएजडीएमके के सांसदों के वॉकआउट करने पर बिल पास कराने के लिए मोदी सरकार की राह काफी आसान हो गई। बता दें कि तीन तलाक बिल 25 जुलाई को लोकसभा में ये बिल पास हुआ था। इस बिल में तीन तलाक को गैरकानूनी बताते हिए 3 साल की सजा का प्रावधान रखा गया था।
मुस्लिम महिला विधेयक 2019 पर हो रही चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस के सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि भाजपा ऐसी हवा उड़ा रही है कि हमारा दल अपना रुख स्पष्ट नहीं कर रहा। हम बस ये बताना चाहते हैं कि हमारा रुख साफ है। बल्कि तीन तलाक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट फैसले का स्वागत सबसे पहले कांग्रेस ने ही किया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ तीन तलाक को इसे फौजदारी मामला बनाने से हैं । ये एक दीवानी मामला है।
यह भी पढ़ें- तीन तलाक को अपराध साबित करने वाले ऐतिहासिक बिल की 10 बड़ी बातें












Click it and Unblock the Notifications