पश्चिम बंगाल में बोले राहुल, केंद्र पैसे तो भेजता है पर जरूरतमंदों तक पहुंचता ही नहीं

राहुल ने कहा कि जनता को उम्मीद थी कि नई सरकार विकास, शिक्षा, रोजगार सृजन के लिए काम करेगी लेकिन दुर्भाग्यवश तृणमूल सरकार ने वही किया जिसके लिए वह कम्युनिस्ट सरकार से लड़ती रही है। उन्होंने कहा कि हम बंगाल सरकार को करोड़ों रुपये भेजते हैं। यह आपका धन है न कि सांसदों और विधायकों का। लेकिन बुरा पक्ष यह है कि धन आप तक नहीं बल्कि कोलकाता पहुंच जाता है। हमें उम्मीद है कि एक दिन आएगा जब यह धन, जो आपका है, आप तक पहुंचेगा।
हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि आपकी सड़कें आप तक पहुंचे। कांग्रेस नेता ने कहा कि विकास के लिए धन का मतलब यह नहीं है कि यह ठेकेदारों और नेताओं की जेब में जाए। राहुल ने विधानसभाओं में महिलाओं की 33 फीसदी भागीदारी वाले विधेयक को पारित न करने देने के लिए विपक्ष की आलोचना की। उन्होंने कहा कि हम लोकसभा और सभी विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण चाहते हैं, लेकिन विपक्ष ने हमें यह विधेयक पारित नहीं करने दिया।












Click it and Unblock the Notifications